कोटा, 08 मार्च 2026। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप यूनिटी द्वारा पुण्योदय अतिशय क्षेत्र, नसिया में स्वास्थ्यवर्धक एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान आचार्य विद्यासागर पाठशाला के 1 वर्ष से 12 वर्ष तक के लगभग 50 बच्चों को स्वर्णप्राशन अमृतपान करवाया गया।

संस्था की अध्यक्ष ने बताया कि स्वर्णप्राशन, स्वर्ण भस्म तथा विभिन्न आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों के मिश्रण से तैयार किया गया एक विशेष स्वास्थ्यवर्धक प्राशन है। यह बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने, मानसिक विकास को प्रोत्साहित करने तथा सर्दी-खांसी जैसे सामान्य संक्रमणों से बचाव में सहायक माना जाता है। इस पहल का उद्देश्य बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और संस्कारों के साथ उनके सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना रहा।

यह कार्यक्रम नसियां जी के अध्यक्ष जम्बू जैन सर्राफ तथा धर्मचंद जैन धनोंप्या की प्रेरणा से आयोजित किया गया। जम्बू जैन सर्राफ ने बताया कि इस पहल से पाठशाला के 50 बच्चों को स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि संस्था की महिला टीम सामाजिक, धार्मिक, जीव दया, आश्रम सेवा तथा शिक्षा जैसे अनेक सामाजिक क्षेत्रों में निरंतर सहयोग प्रदान करती रहती है।

कार्यक्रम के दौरान महिला दिवस के अवसर पर महावीर इंटरनेशनल संस्था, कोटा की अध्यक्ष मधु शाह तथा सचिव कविता दुगेरिया ने अर्चना (रानी) जैन सर्राफ को उनके सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में संजय दुगेरिया, संजय सिंह, राकेश गर्ग, विमलेश कासलीवाल, चंदन जैन, प्रीतू नगेदा और सरिता ठग सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने इस प्रकार के स्वास्थ्य एवं संस्कारवर्धक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story