कोटा में ग्रीष्मकालीन हैंडबॉल प्रशिक्षण शिविर शुरू, खिलाड़ी सीख रहे बारीकियां
जिला हैंडबॉल संघ कोटा के तत्वावधान में गुमानपुरा के शाला क्रीड़ा संगम में 22 जून तक बालक एवं बालिका वर्ग के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है।

कोटा के गुमानपुरा स्थित शाला क्रीड़ा संगम के हैंडबॉल ग्राउंड पर सोमवार से शुरू हुए ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन अवसर पर प्रशिक्षकों के साथ उपस्थित बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ी।
कोटा जिले में हैंडबॉल प्रतिभाओं को निखारने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए जिला हैंडबॉल संघ कोटा के तत्वावधान में गुमानपुरा मल्टीपरपज स्थित शाला क्रीड़ा संगम के हैंडबॉल ग्राउंड पर बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों के लिए ग्रीष्मकालीन हैंडबॉल प्रशिक्षण शिविर सोमवार से प्रारंभ हो गया। यह प्रशिक्षण शिविर 22 जून तक संचालित किया जाएगा।
जिला हैंडबॉल संघ के सचिव नरेश शर्मा ने बताया कि शिविर में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को तकनीकी एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए मुख्य प्रशिक्षक नीता डांगी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके साथ हैंडबॉल एनआईएस सर्टिफिकेट कोच इंद्रजीत शर्मा एवं प्रियांक सहयोगी प्रशिक्षक के रूप में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगे।
प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन जिला हैंडबॉल संघ के कोषाध्यक्ष मुकेश व्यास ने किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए खेल के प्रति समर्पण और अनुशासन के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने का आह्वान किया।
शिविर में जिले के लगभग 20 बालक एवं 20 बालिकाएं भाग ले रही हैं। आगामी 22 जून तक चलने वाले इस प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से खिलाड़ियों को हैंडबॉल की तकनीकी बारीकियों, कौशल विकास तथा प्रतिस्पर्धात्मक खेलों के लिए तैयार किया जाएगा। यह शिविर जिले में हैंडबॉल खेल को मजबूत आधार प्रदान करने के साथ-साथ नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
