लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा चलाए जा रहे "छात्रों की गूंज" अभियान की श्रृंखला के तहत बुधवार, 22 जुलाई 2026 को कोटा में छात्र संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एआईसीसी सचिव एवं कोटा प्रभारी दानिश अबरार ने भाग लिया और छात्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दानिश अबरार ने कहा, "भाजपा सरकार शिक्षा को बेच रही है और युवाओं का भविष्य अंधकार में धकेल रही है। नीट में पेपर लीक, भ्रष्टाचार और सवाल उठाने वाले छात्रों पर लाठीचार्ज करना इस सरकार की तानाशाही को दर्शाता है। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस छात्रों के साथ खड़ी है और जब तक न्याय नहीं मिलता हम लड़ाई लड़ते रहेंगे।"

शहर जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष राखी गौतम ने कहा कि कोटा शिक्षा की राजधानी है। उनके अनुसार यहां के छात्र सबसे अधिक नीट पेपर लीक और कोचिंग की फीस से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने छात्रों की आवाज़ को दबाने की कोशिश की, लेकिन इसे दबने नहीं दिया जाएगा और कांग्रेस हर छात्र के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

कार्यक्रम के दौरान NEET पेपर लीक मामले में जान गंवाने वाले छात्रों को दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संवाद के दौरान NEET पेपर लीक, बेरोजगारी, शिक्षा में भ्रष्टाचार और दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज जैसे मुद्दों पर खुलकर चर्चा हुई। इस दौरान युवाओं ने अपनी समस्याएं और सवाल सीधे नेताओं के सामने रखे।

कार्यक्रम के आयोजक युवा कांग्रेस सचिव शशुभम गोचर ने अंत में सभी छात्र-छात्राओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।

कांग्रेस पार्टी ने कार्यक्रम में स्पष्ट किया कि वह छात्रों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और जब तक छात्रों को न्याय नहीं मिलेगा, उसकी आवाज़ और मजबूत होती रहेगी। कांग्रेस महासचिव डॉ. विजय सोनी ने बताया कि कार्यक्रम में लोकसभा प्रत्याशी रहे प्रहलाद गुंजल, पीसीसी महासचिव अनूप ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story