सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और पशुधन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में रोटरी क्लब कोटा नॉर्थ के GEN-Z इंटरैक्ट क्लब ने एक सराहनीय पहल करते हुए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आवारा गायों और भैंसों के गले में रेडियम युक्त रिफ्लेक्टिव बेल्ट बांधने का अभियान चलाया। यह अभियान सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ रात्रिकालीन दुर्घटनाओं को रोकने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

क्लब अध्यक्ष वंश अग्निहोत्री ने बताया कि रात के समय सड़कों पर विचरण करने वाले आवारा पशु अक्सर दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं। अंधेरे में पशुओं के स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं देने के कारण कई बार वाहन चालकों को गंभीर चोटों का सामना करना पड़ता है, वहीं पशुओं की भी जान चली जाती है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए क्लब ने पशुओं के गले में रेडियम युक्त रिफ्लेक्टिव बेल्ट लगाने का अभियान शुरू किया है।

उन्होंने बताया कि इन विशेष बेल्टों की सहायता से पशु रात के समय दूर से ही दिखाई देंगे, जिससे वाहन चालकों को समय रहते सावधानी बरतने का अवसर मिलेगा और दुर्घटनाओं की संभावना में कमी आएगी। अभियान के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार ऐसे पशुओं की पहचान कर उन्हें रिफ्लेक्टिव बेल्ट पहनाई जा रही है।

क्लब के अनुसार यह अभियान आगामी दिनों में भी निरंतर जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक आवारा पशुओं को इस सुरक्षा पहल से जोड़ा जा सके और शहर में सड़क सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

अभियान के दौरान क्लब सचिव यश जैन सहित अनेक इंटरैक्टर्स एवं क्लब सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। सामाजिक सरोकार और जनहित से जुड़ी यह पहल न केवल पशुओं की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम में भी सकारात्मक योगदान देने की दिशा में एक सार्थक प्रयास के रूप में देखी जा रही है।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story