कोटा में एसएसआई एसोसिएशन की ओर से गुरुवार को पुरुषार्थ भवन में पौधारोपण एवं 1 हजार निशुल्क पौधा वितरण अभियान का शुभारंभ किया गया। वर्षा ऋतु के दौरान आयोजित इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक हरियाली बढ़ाना और आमजन को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।

एसएसआई एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक मेहता ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वर्षा ऋतु के इस पावन समय में अधिक से अधिक हरियाली बढ़ाना और लोगों को प्रकृति के संरक्षण के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों और एसोसिएशन के सदस्यों ने स्वयं पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम में एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक मेहता, सचिव समीर सूद एवं कोषाध्यक्ष राहुल जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में रीको के महाप्रबंधक (जीएम) वीके जैन तथा मनोज कुमार जैन (रीको) ने शिरकत की। इसके अलावा बोर्ड सदस्य उमेश जैन, अनूप जैन (भिण्डी वाला), पंकज जैन, पियूष शर्मा, निखिल जैन, शैलेन्द्र मंगल, उत्सव बड़जातिया, दीपक जसूजा एवं उत्सव जैन भी कार्यक्रम में मौजूद रहे और पर्यावरण को हरा-भरा बनाने के संकल्प में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वीके जैन ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण अत्यंत आवश्यक हो गया है। उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग जैसी वैश्विक चुनौतियों का समाधान केवल सामूहिक प्रयासों से ही संभव है। उन्होंने प्रत्येक नागरिक से अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ-साथ उनके जीवित रहने और पूर्ण संरक्षण का भी संकल्प लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में एसएसआई एसोसिएशन ने अपने सभी सदस्यों एवं आम नागरिकों से इस हरित अभियान से जुड़ने, अपने घरों के आसपास पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल कर पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय योगदान देने की अपील की।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story