जोधपुर/कोटा। मरुधरा की पावन धरा जोधपुर के मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सारस्वत ब्राह्मण महासम्मेलन में सेवा और समर्पण की एक नई इबारत लिखी गई। इस भव्य वैश्विक समागम में कोटा के सुप्रसिद्ध समाजसेवी और करेजियस कम्युनिटी फाउंडेशन के चेयरमैन वी.के. जेटली को उनके अभूतपूर्व सामाजिक योगदान के लिए प्रतिष्ठित 'शाइनिंग स्टार सम्मान' से नवाजा गया। लगभग 15 देशों की भागीदारी और हजारों लोगों की उपस्थिति वाले इस मंच पर जब जेटली का सम्मान हुआ, तो यह न केवल कोटा बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गौरव का क्षण बन गया।

पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर स्थित मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित इस गरिमामयी समारोह की चमक उस समय और बढ़ गई जब मंच पर देश की जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहीं। लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनश्याम ओझा, प्रख्यात वरिष्ठ अधिवक्ता हस्तीमल सारस्वत, राष्ट्रवाद की प्रखर आवाज लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) जी.डी. बख्शी और विप्र फाउंडेशन के संस्थापक सुशील ओझा जैसे गणमान्य जनों ने वी.के. जेटली के व्यक्तित्व और उनके कृतित्व की मुक्त कंठ से सराहना की। कार्यक्रम में सारस्वत ब्राह्मण समाज के अन्य प्रतिष्ठित पदाधिकारियों की उपस्थिति ने आयोजन की महत्ता को द्विगुणित कर दिया।

वी.के. जेटली के चयन का आधार उनका वह निस्वार्थ सेवा भाव रहा, जिसने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन में बदलाव लाने का कार्य किया है। गरीब बालिकाओं की शिक्षा सुनिश्चित करना हो, बदहाल सरकारी स्कूलों को गोद लेकर उनका कायाकल्प करना हो, या फिर स्वच्छता, पेयजल और पर्यावरण संरक्षण जैसे बुनियादी मुद्दों पर धरातल पर कार्य करना—जेटली हर मोर्चे पर अग्रणी रहे हैं। स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से चिकित्सा सुविधा सुलभ कराने और खेल गतिविधियों के जरिए युवाओं को नई दिशा देने के उनके प्रयासों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर सराहा गया। सम्मान स्वरूप उन्हें चांदी का श्रीफल, माला, शॉल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर उनके सेवा संकल्प को नमन किया गया।

इस महासम्मेलन की व्यापकता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसमें भारत के कोने-कोने से आए 5 हजार से अधिक समाज बंधुओं के साथ-साथ अमेरिका, कनाडा, जर्मनी, फ्रांस, इटली, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, चीन, रूस और नेपाल जैसे 15 देशों के प्रतिनिधियों ने शिरकत की। इतनी विशाल वैश्विक उपस्थिति के बीच वी.के. जेटली का सम्मानित होना यह दर्शाता है कि मानवता की सेवा की गूँज सीमाओं को लांघकर अपनी पहचान बनाती है। यह आयोजन न केवल एक समाज का मिलन था, बल्कि सामाजिक सरोकारों के प्रति संकल्पबद्धता का एक ऐसा दस्तावेज बन गया जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story