कोटा में आयोजित 'स्मार्ट कक्षा' कार्यशाला में छोटे बच्चों के मानसिक, व्यवहारिक और व्यक्तित्व विकास को केंद्र में रखते हुए संवादात्मक सत्र का आयोजन किया गया। इस दौरान अनिता जैन ने बच्चों की मानसिकता, व्यवहार, व्यक्तित्व विकास और सकारात्मक सोच के निर्माण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही उन्होंने अभिभावकों को बाल मनोविज्ञान के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया।

प्रचार संयोजक राजकुमार लुहाड़िया ने बताया कि कार्यशाला के आयोजन में महावीर युवा मंडल विज्ञान नगर एवं युवा शक्ति तलवंडी का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। दीप प्रज्ज्वलन प्रकाश बज एवं सुरेश हरसौरा ने किया। पाद प्रक्षालन का सौभाग्य विनोद टोरडी एवं समस्त टोरडी परिवार, कमला बाई, लोकेश जैन एवं सीसवाली परिवार को प्राप्त हुआ। वहीं शास्त्र भेंट का लाभ अशोक पहाड़िया, जे.के. जैन-पुष्पा जैन तथा आशीष एवं रोजी जैसवाल परिवार ने प्राप्त किया।

कार्यक्रम का संचालन राजकुमार लुहाड़िया ने किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश जैन मड़िया, अध्यक्ष प्रकाश बज, परम संरक्षक विमल नांता, विनोद टोरडी, राजमल पाटौदी, महामंत्री पदम बड़ला, मनोज जैसवाल, राजेश बरमूंडा, मनोज पाटनी, अशोक पहाड़िया, राजेश मंगलमय, राकेश पाटौदी, रविन्द्र लुहाड़िया, यथार्थ जैन सहित सकल जैन समाज के बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बच्चों के समग्र विकास और अभिभावकों की भूमिका पर केंद्रित संवाद ने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story