कोटा। स्काईलाइन हाउसिंग सोसायटी में श्रावण मास के द्वितीय सोमवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ शिव बारात निकाली गई। भगवान शिव की बारात में सोसायटी के बच्चों ने शिव गणों का रूप धारण किया, जबकि सोसायटी के सदस्य शिव-पार्वती सहित बाराती बनकर शामिल हुए। पूरे आयोजन के दौरान हर-हर महादेव के जयकारों और भजनों से वातावरण शिवमय बना रहा।

शिव बारात में शोभा झांवर ने भगवान शिव और प्रीति राठौड़ ने माता पार्वती का स्वरूप धारण किया। सजे-धजे शिव-पार्वती और गणों के साथ निकली बारात आकर्षण का केंद्र रही। श्रद्धालु भजनों और भगवान शिव के जयकारों के बीच नाचते-गाते हुए बारात में शामिल हुए। शिव बारात स्काईलाइन हाउसिंग सोसायटी से शुरू होकर राजीव नगर का भ्रमण करते हुए पुनः स्काईलाइन मंदिर प्रांगण पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।

इस अवसर पर सोसायटी में भजन संध्या और महामृत्युंजय जाप का भी आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की आराधना की और भजनों पर भाव-विभोर होकर झूम उठे। भगवान महादेव का नागेश्वर स्वरूप में मनोहारी श्रृंगार किया गया, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

सोसायटी के सचिव लक्ष्मीकांत पारीक ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी संपूर्ण श्रावण मास हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। श्रावण के चारों सोमवार को विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम का आयोजन कल्चरल कमेटी की सदस्य सोनम गर्ग, प्रीति राठौड़, पूनम वार्ष्णेय, रश्मि बाजपेई, मंजू खंडेलवाल, निशा मीना, शोभा झांवर एवं अक्षी खंडेलवाल ने किया। शिव बारात कार्यक्रम की मुख्य संयोजक प्रियंका जायसवाल, कनिका भार्गव, दीपशिखा एवं सविता डालमिया रहीं।

सोसायटी के अध्यक्ष दीपक गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम में आर.के. गोयल, डॉ. अतुल राठौर, मंजरी मिश्रा, डॉ. राखी खन्ना, अनिता जोशी, सुधा खंडेलवाल, अपर्णा शर्मा, गरिमा गुप्ता, संगीता गुप्ता, कुसुमलता जोशी, रेनू गोयल, सुनीता गोयल, मंजू खंडेलवाल, रश्मि बंसल, नीलू चौधरी, दीपक कुमार एवं मोडम सुधाकर सहित सोसायटी के अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन मंदिर प्रांगण में भगवान शिव की आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ। शिव बारात के दौरान पूरे मार्ग में हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। बच्चों और सोसायटी के सदस्यों के उत्साह ने आयोजन को विशेष आकर्षण प्रदान किया।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story