कोटा, 6 अगस्त। रंगबाड़ी रोड स्थित मेडिकल कॉलेज ग्राउंड में आयोजित होने जा रही दिव्य श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के आयोजन से पूर्व बुधवार को विधिवत गणेश पूजन एवं प्रथम आमंत्रण कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कथा आयोजकों एवं धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं ने नगर के प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर पहुंचकर प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश जी महाराज एवं बांके बिहारी जी के चरणों में पीला चावल, निमंत्रण पत्र और मोदक अर्पित किए तथा कथा के निर्विघ्न और भव्य आयोजन की प्रार्थना की।

कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर मंदिर परिसर 'जय श्री कृष्णा' और 'जय गणेश' के जयकारों से गुंजायमान रहा। धार्मिक वातावरण के बीच श्रद्धालुओं ने कथा के सफल आयोजन की कामना की।

इस अवसर पर आयोजन समिति के हरिओम गौतम, ओम मालव, कुंजबिहारी गौतम, बद्री लाल नागर सहित कई गणमान्य नागरिक एवं धर्मप्रेमी बंधु विशेष रूप से उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि दिव्य श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन आगामी 7 से 13 सितम्बर तक मेडिकल कॉलेज ग्राउंड (एल.आई.सी. ऑफिस के सामने, रंगबाड़ी रोड, कोटा) में किया जाएगा। कथा की व्यासपीठ पर सुप्रसिद्ध कथा वाचक श्री पं. रवि जी गौत्तम (कन्दाफल वाले) विराजमान होकर अपनी ओजस्वी एवं संगीतमय वाणी से श्रद्धालुओं को श्रीमद् भागवत महापुराण का रसपान कराएंगे। कथा का आयोजन प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक होगा। गणपति पूजन एवं प्रथम निमंत्रण कार्यक्रम के साथ कथा आयोजन की धार्मिक तैयारियों का विधिवत शुभारंभ हो गया।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story