कोटा। हाड़ौती क्षेत्र में हृदय रोगों की समय पर पहचान और आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से श्रीजी हॉस्पिटल, रोड नं. 5, गोबरिया बावड़ी में 16 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक विशाल निःशुल्क हृदय रोग एवं स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया जाएगा।

शिविर में वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश जिंदल, डॉ. निशांत सक्सेना एवं डॉ. रचित सक्सेना मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श देंगे। हृदय रोग, सीने में दर्द, सांस फूलना, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल तथा हृदय रोग के अन्य जोखिम वाले मरीजों को विशेष रूप से शिविर का लाभ लेने की सलाह दी गई है।

शिविर में मरीजों के लिए निःशुल्क कार्डियोलॉजी परामर्श के साथ ब्लड शुगर, HbA1c, लिपिड प्रोफाइल एवं कोलेस्ट्रॉल तथा थायरॉइड जांच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके अतिरिक्त सभी कार्डियक जांचों पर 20 प्रतिशत की विशेष छूट प्रदान की जाएगी।

श्रीजी कार्डियक टीम के अनुसार वर्तमान समय में अनियमित जीवनशैली, तनाव, मोटापा, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, धूम्रपान एवं बढ़ता कोलेस्ट्रॉल हृदय रोगों के प्रमुख कारण बन रहे हैं। नियमित स्वास्थ्य जांच और समय पर विशेषज्ञ परामर्श से हृदय रोगों की पहचान प्रारंभिक अवस्था में की जा सकती है और गंभीर जटिलताओं के खतरे को कम किया जा सकता है।

शिविर में डायटिशियन डॉ. ममता सिंघल हृदय रोगियों की आवश्यकता के अनुसार डाइट परामर्श देंगी। वहीं डॉ. पवन शर्मा द्वारा हृदय के पुनर्वास से संबंधित परामर्श दिया जाएगा।

डॉ. राकेश जिंदल, डॉ. निशांत सक्सेना एवं डॉ. रचित सक्सेना ने हाड़ौतीवासियों से इस निःशुल्क शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने और अपने परिवार एवं परिचितों को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की है।

शिविर का आयोजन 16 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक श्रीजी हॉस्पिटल, रोड नं. 5, गोबरिया बावड़ी, हाड़ौती (राजस्थान) में होगा। शिविर से संबंधित संपर्क के लिए 9929460540 और ‎077442990605 नंबर दिए गए हैं।

“स्वस्थ हृदय, स्वस्थ जीवन — समय पर जांच कराएं, हृदय को सुरक्षित बनाएं।”

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story