कोटा: श्रीजी हॉस्पिटल में ऑटिज्म अवेयरनेस और निशुल्क जांच शिविर का आयोजन
कलेक्टर पीयूष सामरिया और एसपी तेजस्विनी गौतम की मौजूदगी में 5 अप्रैल को रोड नंबर 5 स्थित चाइल्ड डेवलपमेंट सेंटर में बच्चों का होगा निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण।

ऑटिज्म के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं बच्चों के समग्र विकास हेतु दिनांक 5 अप्रैल 2026 को श्रीजी हॉस्पिटल, एक पहल चाइल्ड डेवलपमेंट सेंटर, रोड नंबर 5 पर एक दिवसीय ऑटिज्म अवेयरनेस कैंप एवं जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का समय प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक रहेगा।
मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि की गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोटा कलेक्टर पीयूष सामरिया एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में कोटा पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम उपस्थित रहेंगे।
नि:शुल्क जांच एवं विशेषज्ञ परामर्श की सुविधा
शिविर में निम्नलिखित सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध रहेंगी जिनमें फिजियोथेरेपी मूल्यांकन, ऑक्युपेशनल थेरेपी मूल्यांकन, स्पीच थेरेपी मूल्यांकन, मनोवैज्ञानिक (साइकोलॉजिकल) मूल्यांकन, आंखों की जांच, दांतों की जांच, कानों (हियरिंग) की जांच, बाल रोग विशेषज्ञ (पीडियाट्रिशियन) परामर्श, आहार एवं पोषण परामर्श तथा शैक्षणिक (एजुकेशनल) मूल्यांकन शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, अभिभावकों के लिए ऑटिज्म से संबंधित विभिन्न विषयों पर जागरूकता सत्र भी आयोजित किए जाएंगे।
किशोरावस्था देखभाल पर विशेष सेमिनार
विशेष रूप से, डॉ. रिया नागर (मनोवैज्ञानिक) द्वारा Adolescence Care (किशोरावस्था देखभाल) विषय पर एक महत्वपूर्ण सेमिनार आयोजित किया जाएगा, जिसमें किशोरों के मानसिक, भावनात्मक एवं व्यवहारिक विकास से संबंधित उपयोगी जानकारी प्रदान की जाएगी। सभी अभिभावकों से निवेदन है कि वे शिविर में भाग लेने हेतु पूर्व पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) अवश्य करवाएं, ताकि सभी सेवाओं का लाभ सुचारू रूप से प्राप्त किया जा सके।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
