कोटा, 14 जुलाई। मोखापाड़ा स्थित 384 वर्ष पुराने ऐतिहासिक श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर के पुनः प्रतिष्ठा स्थापना महोत्सव के तीसरे दिन मंगलवार को धार्मिक आस्था और भक्ति का अनुपम संगम देखने को मिला। श्री गौतम गौड़ हितकारिणी समिति के तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव में वैदिक विधि-विधान से भगवान श्री लक्ष्मीनाथ का अभिषेक, पूजन एवं हवन संपन्न कराया गया, जिससे पूरा मंदिर परिसर मंत्रों की ध्वनि से गूंज उठा। हवन में मुख्य यजमान के रूप में पुष्पेन्द्र गौतम व अरविन्द आचार्य ने सपत्नीक आहूतियां दीं। आचार्य पंडित संजय चतुर्वेदी के द्वारा करवाए गए मंत्रोच्चार के बीच बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि एवं लोककल्याण की कामना की। मंदिर के महामंत्री डॉ. बृज सुन्दर गौतम ने बताया कि महोत्सव के तीसरे दिन सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा, जिन्होंने अभिषेक व हवन में आहुतियां देकर पुण्य लाभ अर्जित किया। कार्यक्रम संयोजक हीरेन्द्र शर्मा ने आयोजन की रूपरेखा साझा की, वहीं सह संयोजक एडवोकेट मनोज गौतम ने जानकारी दी कि पुनः प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन आज बुधवार 15 जुलाई को भगवान श्री लक्ष्मीनाथ एवं महर्षि गौतम की प्रतिमाओं की वैदिक प्राण-प्रतिष्ठा, 108 दीपों की भव्य महाआरती और प्रसाद वितरण के साथ होगा। इस दौरान शशि प्रकाश गौतम, सत्य प्रकाश जोशी, गुमाना राम, जगदीश शर्मा, धु्रव गौतम, परमानंद शर्मा, बुद्धिप्रकाश शर्मा, राकेश आचार्य, मुकेश आचार्य, ओमप्रकाश गौतम, राकेश पंडित, पवन, संजीव गौतम व जितेंद्र गौतम सहित बड़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे। देर रात तक चले इस भक्तिमय आयोजन ने पूरे वातावरण को श्रद्धापूर्ण बना दिया।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story