कोटा। जरूरतमंद राजपूत परिवारों को आर्थिक संबल देने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में श्री राजपूत सभा कोटा ने सेवा का एक और प्रयास किया। चौहान भवन, बापू नगर कंसुआ में आयोजित कार्यक्रम में सभा की ओर से राजपूत समाज की 51 विधवा महिलाओं एवं एक वृद्ध दंपती को 11वीं पेंशन प्रदान की गई। प्रत्येक लाभार्थी को एक हजार रुपये की राशि देकर आर्थिक सहयोग किया गया।

कार्यक्रम में छपावदा के भवानी सिंह सोलंकी ने कहा कि समाज की वास्तविक शक्ति उसकी एकजुटता और जरूरतमंद परिवारों के साथ खड़े होने की भावना में निहित है। विपरीत परिस्थितियों में परिवार की जिम्मेदारी संभाल रही माताओं और बहनों का सम्मान और सहयोग करना समाज का दायित्व है।

कार्यक्रम के आयोजक एवं श्री राजपूत सभा के समाज सारथी रविन्द्र सिंह हाड़ा नरेश ने कहा कि सेवा का उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि जरूरतमंद व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी प्रयास होना चाहिए। इसी उद्देश्य से दो जरूरतमंद महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए सिलाई मशीनें भेंट की गईं।

सिलाई मशीनों के माध्यम से दोनों महिलाएं घर से ही सिलाई का कार्य शुरू कर आय अर्जित कर सकेंगी और परिवार के भरण-पोषण में अपना योगदान दे सकेंगी। दोनों सिलाई मशीनें समाज सारथी कृष्ण गोविंद सिंह गौड़ की ओर से भेंट की गईं।

कार्यक्रम में श्री राजपूत सभा की हेमलता चौहान, राजेश सिंह परिहार, प्रताप सिंह हाड़ा, राजेंद्र सिंह राणावत, प्रोफेसर अरविंद सक्सेना, जोधराज सिंह, भंवर सिंह, कुलदीप सिंह नरूका, कमल सिंह कापरेन, पवन सिंह, भंवर सिंह चौहान, दिलीप सिंह हाड़ा सहित समाजबंधु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आर्थिक सहयोग के साथ स्वरोजगार का अवसर उपलब्ध कराने की पहल भी सामने आई।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story