शिवपुरीधाम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव 28 जुलाई से, तीन अगस्त से शुरू होगी शिवमहापुराण कथा
शिवपुरीधाम कोटा में 28 जुलाई से गुरु पूर्णिमा महोत्सव और तीन अगस्त से नौ दिवसीय श्री शिवमहापुराण कथा का आयोजन होगा।

तस्वीर में कोटा के शिवपुरीधाम में श्री श्री 108 महंत महेशपुरी नागा बाबा और अन्य श्रद्धालु श्री शिवमहापुराण कथा के पोस्टर का विमोचन करते हुए नजर आ रहे हैं।
कोटा के 525 शिवलिंगों के विश्व विख्यात शिवपुरीधाम में इस वर्ष गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ आयोजित किया जाएगा। शिवपुरीधाम के संचालक श्री श्री 108 महंत महेशपुरी नागा बाबा ने गुरुवार को श्री शिवमहापुराण कथा के पोस्टर का विमोचन किया।
पोस्टर विमोचन के अवसर पर संत त्यागी बाबा, श्रद्धालु नीलेश ओझा, राघव चौहान, कौशल किशोर, रूपचंद सुमन, गजानंद मीणा, दीपक, नरेन्द्र, आकाश सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।
महंत महेशपुरी जी महाराज ने बताया कि गुरु पूर्णिमा महोत्सव के तहत 28 जुलाई को रात्रि 8.30 बजे संगीतमय सुंदरकांड एवं भजन संध्या का आयोजन होगा। इसके बाद 29 जुलाई को प्रातः रुद्राभिषेक, पौधारोपण, गुरुचरण पादुका पूजन, गुरु महाराज का अभिषेक एवं गुरु दीक्षा संस्कार आयोजित किए जाएंगे। महाआरती के बाद शाम 4 बजे महाप्रसादी भंडारा होगा।
उन्होंने बताया कि ब्रह्मलीन श्री राणारामपुरी जी महाराज एवं श्री सनातनपुरी जी महाराज के आशीर्वाद से तीन अगस्त से नौ दिवसीय श्री शिवमहापुराण कथा प्रारंभ होगी। श्रीधाम वृंदावन के आचार्य सुरेन्द्र जी महाराज कथा का वाचन करेंगे।
श्री शिवमहापुराण कथा का शुभारंभ जलयात्रा एवं सर्वदेव आह्वान पूजन से होगा। 11 अगस्त को कथा विराम के बाद संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन किया जाएगा। वहीं 12 अगस्त को महाप्रसादी वितरण के साथ पूरे आयोजन का समापन होगा।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
