कोटा। सावन माह के पावन अवसर पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी, कोटा की अध्यक्ष राखी गौतम ने पिछले वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी शहर के विभिन्न शिवालयों में पूरे सावन मास के दौरान शिव संकीर्तन आयोजित करने का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की आराधना के लिए सावन माह का विशेष महत्व है और इसी क्रम में पूरे महीने शहर के विभिन्न मंदिरों में नियमित रूप से शिव संकीर्तन एवं भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।

राखी गौतम ने बताया कि हिन्दू धर्म में सावन माह भगवान शिव की उपासना का विशेष काल माना जाता है। इस पवित्र माह में श्रद्धालु विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर परिवार, समाज और राष्ट्र की सुख-समृद्धि तथा खुशहाली की कामना करते हैं। इसी उद्देश्य को लेकर पूरे सावन मास में कोटा के विभिन्न शिवालयों में नियमित रूप से शिव संकीर्तन एवं भजन संध्या आयोजित किए जाएंगे।

इसी क्रम में शनिवार को आर.के.पुरम 'ए' स्थित बालाजी धाम मंदिर में शिव संकीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान भगवान भोलेनाथ का आकर्षक श्रृंगार किया गया तथा पुष्प-मालाओं से विशेष पूजा-अर्चना संपन्न हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से शिव भजनों का गायन किया, जिससे मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया।

इस अवसर पर राखी गौतम ने महिला मंडल के साथ भगवान शिव के भजनों का संकीर्तन किया। बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं एवं श्रद्धालुओं ने भक्ति, नृत्य और संकीर्तन के माध्यम से भोलेनाथ की आराधना करते हुए आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

राखी गौतम ने कहा कि सावन माह केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं है, बल्कि समाज में प्रेम, सद्भाव, सुख, शांति और समृद्धि का संदेश देने का भी माध्यम है। उन्होंने बताया कि पूरे सावन माह के दौरान कोटा के विभिन्न शिवालयों में इसी प्रकार के शिव संकीर्तन आयोजित किए जाएंगे, जिनमें श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे और लोक कल्याण की प्रार्थना करेंगे।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story