कोटा में पावन सावन माह के संकीर्तन कार्यक्रमों के उद्यापन के अवसर पर 26 अगस्त को भव्य शिव महाघट यात्रा एवं सहस्राभिषेक का धार्मिक आयोजन किया जाएगा। शहर जिला कांग्रेस कमेटी, कोटा की अध्यक्ष राखी गौतम की ओर से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी यह आयोजन किया जा रहा है।

राखी गौतम ने बताया कि यह धार्मिक परंपरा पिछले 2 वर्षों से निरंतर चली आ रही है। सावन माह में शिव संकीर्तन के आयोजन किए जाते हैं। इससे पूर्व वर्ष में संकीर्तन के समापन पर उनके द्वारा रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया था।

इसी क्रम में बुधवार, 26 अगस्त 2026 को प्रातः 9 बजे सहस्र घट यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा सच्चेश्वर महादेव एवं संकट मोचन हनुमान मंदिर, पावर हाउस के सामने, आर.के. पुरम-बी, कोटा से प्रारंभ होगी।

यात्रा में भगवान शिव की पवित्र नगरी हरिद्वार से मंगवाए गए पावन गंगाजल से भरे 1008 निःशुल्क कलश शामिल होंगे। यात्रा के बाद शांति हॉस्पिटल के पीछे श्रीनाथपुरम-सी स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर में भगवान शिव का सहस्राभिषेक किया जाएगा। 11 पंडितों द्वारा विधि-विधान एवं श्रद्धापूर्वक सहस्राभिषेक संपन्न कराया जाएगा।

राखी गौतम ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से आग्रह किया कि इस पावन एवं मांगलिक अवसर पर परिवार सहित अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सहस्र घट यात्रा एवं सहस्राभिषेक में सहभागी बनें तथा भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त कर धर्मलाभ अर्जित करें।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story