कोटा में ‘शक्ति’ नायक समाज महिला संगठन की ओर से आयोजित पहले सावन महोत्सव में महिलाओं ने पारंपरिक परिधान, लोकगीतों और नृत्य के साथ सावन की उमंग को जीवंत कर दिया। तलवंडी में आयोजित महोत्सव में कोटा के साथ बारां, बूंदी और झालावाड़ से आईं करीब 70 महिलाओं ने भाग लिया।

महिलाएं पारंपरिक लहरिया परिधान और आकर्षक श्रृंगार में कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस दौरान सावन से जुड़े गीतों, हिंदी एवं राजस्थानी लोकगीतों तथा बॉलीवुड गीतों पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। सावन और श्रृंगार से जुड़े सवाल-जवाब तथा पहेलियों के विभिन्न राउंड भी आयोजित किए गए, जिनमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता में संतोष नायक ने ‘तीज क्वीन’ का खिताब अपने नाम किया। आरती नायक ने द्वितीय तथा अनिता नायक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

संगठन की अध्यक्ष वंदना नायक ने बताया कि सावन महोत्सव का उद्देश्य समाज की महिलाओं को एक मंच पर लाकर आपसी मेलजोल, सांस्कृतिक परंपराओं और महिला प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि महिलाओं ने पारंपरिक लहरिया परिधानों में शामिल होकर सावन की संस्कृति और राजस्थान की लोक परंपराओं की खूबसूरत झलक प्रस्तुत की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में निशा नायक, चंद्रकांता नायक, पाना जी नायक, इंद्रा नायक, सुनिता नायक, ऊषा नायक, गीता नायक, अनीता नायक, मीनाक्षी नायक, संतराज नायक, सरजू नायक, उमा नायक, लक्ष्मी नायक (बारां) सहित संगठन की सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story