कोटा, 7 अप्रैल। दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप लेडीज यूनिटी द्वारा सेवाधाम आश्रम में सेवा गतिविधि का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रुप सदस्य स्वाति संजय पाटनी ने अपनी पुत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आश्रम में आश्रित जनों को स्नेहपूर्वक भोजन करवाया। वहीं संगीता शैलेन्द्र द्वारा नववधु गृह प्रवेश के अवसर पर सभी आश्रितों को दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री वितरित की गई।

सेवा और स्नेह का संगम

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सदस्यों ने आश्रम में रह रहे बुजुर्गों से कुशल-क्षेम पूछी, उनसे आत्मीय संवाद किया एवं उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस सेवा कार्य में अध्यक्ष मधु शाह - जे के जैन, उपाध्यक्षमर्दुला-पारस, सचिव कविता-संजय, सुनीता सामरिया, कोषाध्यक्ष अनिता पाटोदी, सहित अन्य सदस्यों की सहभागिता रही।

सामाजिक सरोकार का संदेश

संस्था अध्यक्ष मधु शाह ने दोनों परिवारों को इस सराहनीय मानव सेवा कार्य के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि "इस प्रकार के सेवा कार्य समाज में सकारात्मक प्रेरणा देते हैं और जरूरतमंदों के जीवन में खुशियां लाने का माध्यम बनते हैं।" ग्रुप के सदस्यों द्वारा किया गया यह प्रयास समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story