वरिष्ठ जनकल्याण समिति कोटा की नई कार्यकारिणी गठित, राजेंद्र गौड़ निर्विरोध अध्यक्ष
ऑफिसर्स क्लब नयापुरा में आयोजित बैठक में राजेंद्र कुमार गौड़ को वर्ष 2026-28 के लिए अध्यक्ष चुना गया और चर्म रोग शिविर की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।

कोटा के ऑफिसर्स क्लब नयापुरा में आयोजित वरिष्ठ जनकल्याण समिति की बैठक के दौरान नवनियुक्त अध्यक्ष राजेंद्र कुमार गौड़ का माला पहनाकर अभिनंदन करते कार्यकारिणी सदस्य।
चुनाव प्रक्रिया एवं नवीन अध्यक्ष की घोषणा
- चुनाव अधिकारी एडवोकेट भुवनेश शर्मा ने चुनाव प्रक्रिया के संपूर्ण होने की जानकारी दी।
- "श्री राजेंद्र कुमार गौड़ को सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष 2026-28 घोषित किया गया।"
- उपस्थित कार्यकारिणी सदस्यों ने श्री गौड़ का दुपट्टा एवं माला पहनाकर अभिनंदन किया।
- चुनाव अधिकारी श्री भुवनेश शर्मा का भी धन्यवाद करते हुए अभिनंदन किया गया।
कार्यकारिणी के महत्वपूर्ण निर्णय
कार्यकारिणी बैठक में आगामी आमसभा 22 मार्च को करने तथा वर्ष में बने सदस्यों से प्राप्त शुल्क की एफ डी करने का निर्णय भी लिया गया। अध्यक्ष श्री राजेंद्र कुमार गौड़ ने सलाहकार मंडल की सलाह से नई कार्यकारिणी 2026-28 की विधिवत घोषणा की जिसकी सभी ने सराहना की। उपस्थित सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
चर्म रोग शिविर एवं सामाजिक सरोकार
- प्रचार प्रसार सचिव एसके अग्रवाल ने प्रातः आयोजित चर्म रोग शिविर की रिपोर्ट बताते हुए आयोजन में 67 लाभान्वित हुए होने की जानकारी दी।
- सामाजिक सरोकार की कड़ी में "बाल श्रम मुक्त बचपन" का पंपलेट विमोचन कर जनहित में जारी किया गया।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
