राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ कोटा दक्षिण के स्काउट-गाइड ने शहर के विभिन्न स्थानों पर आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विभिन्न संस्थानों में आयोजित इन कार्यक्रमों के दौरान प्रतिभागियों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी सुरक्षा और देखभाल का संकल्प भी लिया।

कोटा जिला प्रधान प्रकाश जायसवाल ने बताया कि स्थानीय संघ कोटा दक्षिण की ग्रुप सरोजिनी नायडू ओपन गाइड कंपनी एवं लाल बहादुर शास्त्री ओपन स्काउट ट्रूप के स्काउट-गाइड ने गाइड कैप्टन योगिता महावर के नेतृत्व में राजस्थान पत्रिका द्वारा कर्पूर चंद कुलिश स्मृति में आयोजित वृक्षारोपण अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान स्काउट-गाइड ने पौधारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण और अधिकाधिक वृक्षारोपण की आवश्यकता पर विचार व्यक्त किए गए।

इसी क्रम में हिमालय वुड बैज उदय सिंह गुर्जर एवं फ्लॉक लीडर अंतिमा मेहरा के नेतृत्व में नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आवासन मंडल, केशवपुरा के स्काउट-गाइड ने जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) मुख्यालय परिसर में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने लगाए गए पौधों की सुरक्षा एवं देखभाल का संकल्प भी लिया।

वहीं, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नयागांव के स्काउट-गाइड ने स्वामी विवेकानंद विचार संस्थान एवं राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन द्वारा महाराव भीम सिंह मार्ग पर आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लेकर पौधारोपण किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।

प्रकाश जायसवाल ने कहा कि स्काउट-गाइड संगठन समाजोपयोगी गतिविधियों में सदैव अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में वृक्षारोपण सबसे बड़ी आवश्यकता है और प्रत्येक नागरिक को कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रमों में स्काउट-गाइड सदस्यों के उत्साह और अनुशासन की सभी ने सराहना की।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story