राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ, कोटा दक्षिण के तत्वावधान में संचालित कौशल विकास प्रशिक्षण शिविरों ने रविवार को रचनात्मकता, प्रतिस्पर्धा और सामाजिक जागरूकता का अनूठा संगम प्रस्तुत किया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, आवासन मंडल केशवपुरा तथा महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, रोझड़ी में आयोजित इन शिविरों में विभिन्न कौशल प्रतियोगिताओं के साथ-साथ नशामुक्त समाज का संदेश भी प्रभावी रूप से दिया गया।

स्थानीय संघ सचिव प्रकाश जायसवाल ने बताया कि शिविरों में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आवासन मंडल केशवपुरा शिविर में साड़ी रैपिंग और इंग्लिश स्पोकन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें प्रशिक्षणार्थियों ने आत्मविश्वास और रचनात्मक कौशल का परिचय दिया। साड़ी रैपिंग प्रतियोगिता में लक्ष्मी यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कविता पारेता दूसरे स्थान पर रहीं। इंग्लिश स्पोकन प्रतियोगिता में माहिरा पारेता ने प्रथम तथा कपिल यादव ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

वहीं महात्मा गांधी विद्यालय रोझड़ी में सिलाई एवं मेहंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सिलाई प्रतियोगिता में प्रेरणा नागर प्रथम, सुष्मिता थापा द्वितीय और कल्पना गौड़ तृतीय स्थान पर रहीं। मेहंदी प्रतियोगिता में पूजा मारुभाट ने प्रथम, नंदिनी गौड़ ने द्वितीय तथा सोनाक्षी बैरवा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन प्रतियोगिताओं के दौरान प्रतिभागियों में उत्साह और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का वातावरण बना रहा।

इसी शिविर के दौरान “नशा एक सामाजिक बुराई” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें कार्यवाहक प्रधानाचार्य मुकेश जांगिड़ एवं सहसंचालक प्रदीप गौतम ने युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने नशे को व्यक्ति, परिवार और समाज के लिए गंभीर खतरा बताते हुए इससे दूर रहने और स्वस्थ जीवन अपनाने की अपील की।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रशिक्षणार्थियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया। शिविरों में स्काउट-गाइड पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों और प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी ने इसे केवल कौशल विकास का मंच ही नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना का प्रभावी माध्यम भी बना दिया।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story