कोटा। महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, भीमगंज मंडी में मंगलवार को लॉयंस क्लब, कोटा के तत्वावधान में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को समर्पित बहुआयामी सेवा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों तक स्वस्थ तन, स्वच्छ पर्यावरण और श्रेष्ठ संस्कार का संदेश पहुंचाया गया। इसके अंतर्गत स्वास्थ्य जांच शिविर, वृक्षारोपण, ‘नो प्लास्टिक’ जनजागरूकता अभियान तथा संस्कार निर्माण सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्या कुसुमलता शर्मा ने की।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए विशेष नेत्र एवं दंत परीक्षण शिविर लगाया गया, जिसमें चिकित्सकों ने 200 से अधिक बच्चों की आंखों और दांतों की जांच की। स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी विद्यार्थियों को प्रदान किए गए।

पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विद्यालय परिसर में लॉयंस क्लब के पदाधिकारियों और विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से 21 पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को सिंगल-यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए इसके उपयोग से बचने तथा कपड़े के थैलों को अपनाने का आह्वान किया गया। साथ ही विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए ‘नो प्लास्टिक’ जागरूकता पोस्टर का भी विमोचन किया गया।

लॉयंस क्लब के सचिव लक्ष्मीकांत पारीक ने संस्कार पाठशाला के माध्यम से आयोजित ‘संस्कार निर्माण’ सत्र में विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने की प्रेरणा दी। उन्होंने नियमित रूप से माता-पिता के चरण स्पर्श, अनुशासित जीवन और श्रेष्ठ संस्कारों को अपनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में संविदा पर कार्यरत शिक्षकों एवं महिला चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का भी सम्मान किया गया। आयोजन को सफल बनाने में लॉयंस क्लब के वरिष्ठ सदस्यों एवं पदाधिकारियों राम मदनानी, राजकुमार लड्डा, ऊष्मा लड्डा, प्रमिला पारीक, प्रमोद विजय, जुगल किशोर सोनी, शंकर सुखवानी, शशि भंडारी तथा सचिव लक्ष्मीकांत पारीक का विशेष योगदान रहा। स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और संस्कारों पर केंद्रित इस आयोजन ने विद्यार्थियों में सामाजिक जागरूकता और जिम्मेदारी का संदेश प्रभावी रूप से पहुंचाया।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story