कहकशां मुस्कान संस्थान, कोटा के तत्वावधान में स्थानीय नागरिकों के स्वास्थ्य कल्याण के उद्देश्य से संजय नगर में शनिवार दोपहर 12 बजे विशाल नि:शुल्क नेत्र जाँच एवं मेडिकल कैम्प का आयोजन किया जाएगा। शिविर का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक आरिफ मंसूरी ने बताया कि शिविर में क्षेत्र के नागरिकों को अनुभवी चिकित्सकों द्वारा नि:शुल्क चिकित्सीय परामर्श, नेत्र जाँच तथा आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी सलाह प्रदान की जाएगी, जिससे जरूरतमंद लोगों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिल सके।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता फारुख राणा विशिष्ट अतिथि होंगे, जबकि राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के प्रदेश सह संयोजक ईरशाद अली की गरिमामयी उपस्थिति में शिविर का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। आयोजन में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता भी शामिल रहेंगे।

कहकशां मुस्कान संस्थान ने संजय नगर एवं आसपास के क्षेत्र के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर नि:शुल्क नेत्र जाँच एवं मेडिकल कैम्प का लाभ उठाने की अपील की है। यह आयोजन समाज के जरूरतमंद वर्ग तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story