कोटा, 2 मार्च। श्री सालासर सेवा समिति, कोटा के तत्वावधान में आयोजित पदयात्रा सफलतापूर्वक श्री सालासर धाम पहुंच गई है। पदयात्रा संयोजक पुरुषोत्तम बिहानी ने जानकारी दी कि 51 पदयात्रियों के जत्थे ने रविवार को श्री सालासर बालाजी महाराज के दरबार में पहुँच कर धोक लगाई।

400 किमी का सफर और 18वीं पदयात्रा का गौरव

समिति के महासचिव गोविंद सोनी ने बताया कि "400 किमी की कोटा से श्री सालासर धाम की ये 18वीं पदयात्रा थी, जो कि कोटा से 19 फरवरी, गुरुवार को आरंभ हुई थी।" श्री सालासर धाम से 3 किमी पहले स्थित संकट मोचन हनुमान मन्दिर से इस पदयात्रा को एक भव्य जुलूस के रूप में निकाला गया। यह जुलूस नाचते-गाते श्री सालासर धाम स्थित मुख्य सालासर मन्दिर पहुँचा, जहाँ सभी पदयात्रियों ने पूरी श्रद्धा के साथ बाबा के मन्दिर में ध्वज एवं निशान चढ़ाए।

भजनों की गूंज और सवामनी का भोग

संस्था के सचिव संदीप अटल ने बताया कि "जुलूस में जैसे-जैसे सभी भक्त हनुमान भजनों पर नाचते-गाते आगे बढ़ रहे थे, वैसे-वैसे उनमें बालाजी के दर्शन पाने की मन में उमंग बढ़ रही थी।" कोटा से पदयात्रियों के उत्साहवर्धन के लिए पहुंचे 200 भक्त भी इस जुलूस में शामिल हुए। इस पावन अवसर पर बालाजी महाराज को 4 सवामनी का भोग लगाया गया और सभी उपस्थित भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया। मन्दिर परिसर के अंदर ही सामूहिक सुंदर कांड और हनुमान चालीसा का पाठ भी संपन्न हुआ।

गौशाला में 56 भोग और प्रमुख जनों की उपस्थिति

सचिव शशांक सैनिक ने बताया कि पदयात्रा समापन के पश्चात् सालासर स्थित गौशाला में 2600 गौवंश के लिए 56 भोग का विशेष आयोजन किया गया। इस 18वीं पदयात्रा में श्री सालासर सेवा समिति के अनन्य भक्त एवं कोटा महापौर राजीव अग्रवाल (भारती) सहित कई गणमान्य जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सुनील पालीवाल, सुरेश शर्मा, कृष्ण कांत मालपानी, पदयात्रा सहसंयोजक विशाल गर्ग, दीपक बिहानी, अनिल मेहता, बस यात्रा संयोजक जितेंद्र फतनानी, बद्री महेश्वरी, बनवारी करवा, महेश सेन एवं चेतन अग्रवाल आदि ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story