सामाजिक सरोकार और सामुदायिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय कोटा राउंड टेबल 281 की 11वीं वार्षिक आमसभा एक निजी होटल में सम्पन्न हुई। आमसभा में नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए सर्वसम्मति से सारांश मित्तल को अध्यक्ष और नभ शर्मा को सचिव चुना गया। नई टीम ने कॉलर एक्सचेंज के साथ औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया।

नवगठित कार्यकारिणी में निमिश अग्रवाल को उपाध्यक्ष, मुदित गोयल को कोषाध्यक्ष तथा सिद्धार्थ पौद्दार को आईपीसी नियुक्त किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शशांक मुंद्रा ने की। इस अवसर पर एरिया चेयरमैन धर्मवीर पांडेय, इनकमिंग एरिया चेयरमैन अनिश चौधरी, एरिया एचटी शशांक सिंघवी तथा नेशनल आरटीआई वीक कन्वेनर वरुण मालू सहित बड़ी संख्या में गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

आईपीसी सिद्धार्थ पौद्दार ने गत वर्ष संस्था की ओर से किए गए सेवा कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। सामाजिक सरोकारों में सक्रिय सदस्यों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।

आमसभा में संस्था के चार वरिष्ठ टेबलर्स लव कुमार अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, तरुण जैन और सिद्धार्थ मुनोत को सफल कार्यकाल पूर्ण करने पर भावभीनी विदाई दी गई। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष सारांश मित्तल ने आगामी वर्ष की कार्ययोजना प्रस्तुत करते हुए कहा कि संस्था का मुख्य फोकस सेवा कार्यों का विस्तार करने के साथ शिक्षा, पर्यावरण और जल संरक्षण जैसे विषयों पर रहेगा। इसके लिए पर्यावरण एवं जल संरक्षण समिति, शिक्षा समिति और कम्युनिटी सर्विस समिति सहित विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। प्रत्येक समिति को स्पष्ट लक्ष्य और जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

सारांश मित्तल ने कहा कि राजकीय विद्यालयों में नए कक्षा-कक्षों का निर्माण, विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करना तथा स्कूलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना संस्था की प्रमुख प्राथमिकताओं में रहेगा। जरूरतमंद वर्गों तक सेवा का लाभ पहुंचाने के लिए नए प्रोजेक्ट भी शुरू किए जाएंगे।

उन्होंने आगामी वर्ष में फेलोशिप, कम्युनिटी सर्विस, सेवा प्रोजेक्ट्स और युवाओं की भागीदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई। नई कार्यकारिणी के गठन के साथ कोटा राउंड टेबल 281 ने शिक्षा, पर्यावरण, जल संरक्षण और सरकारी स्कूलों के कायाकल्प से जुड़े सेवा कार्यों को आगामी वर्ष की कार्ययोजना में प्रमुख स्थान दिया है।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story