सेवा, पर्यावरण और सामाजिक सरोकारों के साथ कोटा राउंड टेबल-281 का सेवा सप्ताह संपन्न, 110 किलो ई-वेस्ट एकत्रित
कोटा राउंड टेबल-281 का आरटीआई वीक-2026 सेवा गतिविधियों के साथ संपन्न हुआ। वृद्धाश्रम में वस्त्रदान, नेत्रदान संकल्प और स्कूली बच्चों के लिए फिल्म प्रदर्शन के साथ 110 किलो ई-वेस्ट संग्रह अभियान भी आयोजित किया गया।

वानप्रस्थ सेवा ट्रस्ट कोटा में सदस्य बुजुर्ग को वस्त्र देते दिख रहे हैं।
कोटा। कोटा राउंड टेबल-281 की ओर से आयोजित आरटीआई वीक-2026 का समापन सेवा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों के साथ हुआ। सप्ताहभर चले आयोजनों में वृद्धाश्रम में वस्त्रदान, 110 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरे का संग्रह, नेत्रदान संकल्प, स्कूली बच्चों के लिए फिल्म प्रदर्शन और पारिवारिक मिलन समारोह सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन गतिविधियों के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया।
संस्था के चेयरमैन सारांश मित्तल ने बताया कि फैमिली डे के अवसर पर 15 नवंबर को सिटी पार्क होटल के मसाला बिस्ट्रो में पारिवारिक मिलन समारोह आयोजित किया गया। इसमें तीन पीढ़ियों ने एक साथ भाग लिया और पारिवारिक एकता तथा आपसी सौहार्द का संदेश दिया।
इसके अगले दिन 16 नवंबर को मित्तल वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्ग महिला एवं पुरुषों को ट्रैवलर के माध्यम से वस्त्र वितरित किए गए। इसी क्रम में स्कूल निर्माण परियोजना में सहयोग देने वाले कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) पार्टनर्स से मुलाकात की गई। संस्था की ओर से उनके योगदान के लिए सम्मानित करते हुए आभार व्यक्त किया गया।
नेत्रदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से संस्था के नए सदस्यों ने शाइन इंडिया फाउंडेशन के समक्ष नेत्रदान का लिखित संकल्प लिया। वहीं, 'तारे जमीन पर' पहल के तहत सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय, घोड़ा बस्ती में प्रोजेक्टर के माध्यम से विद्यार्थियों को स्पाइडर-मैन फिल्म दिखाई गई। फिल्म प्रदर्शन के दौरान मध्यांतर में बच्चों को अल्पाहार भी वितरित किया गया।
पर्यावरण संरक्षण के तहत संस्था की ओर से ई-वेस्ट कलेक्शन ड्राइव आयोजित की गई। इसमें सदस्यों के सहयोग से कुल 110 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा एकत्रित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य इलेक्ट्रॉनिक कचरे के सुरक्षित एवं उचित निस्तारण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना था।
चेयरमैन सारांश मित्तल ने बताया कि कोटा राउंड टेबल-281 शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और सामुदायिक सेवा के क्षेत्र में निरंतर सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है। आरटीआई वीक-2026 के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक सेवा गतिविधियां पहुंचाने के साथ सदस्यों में सामाजिक जिम्मेदारी और आपसी सहयोग की भावना मजबूत करने का प्रयास किया गया।
सेवा सप्ताह के सफल आयोजन में चेयरमैन सारांश मित्तल, वाइस चेयरमैन निमिष अग्रवाल, सचिव नभ शर्मा, कोषाध्यक्ष मुदित गोयल और आरटीआई वीक संयोजक अपूर्व अग्रवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सप्ताहभर आयोजित इन गतिविधियों के माध्यम से संस्था ने शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, बुजुर्गों की सेवा और नेत्रदान जागरूकता से जुड़े सामाजिक सरोकारों को केंद्र में रखा।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
