कोटा की सामाजिक संस्था राउंड टेबल इंडिया, टेबल-281 को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राजस्थान सरकार के 30वें राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह में प्रतिष्ठित भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया गया। जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने यह सम्मान प्रदान किया।

सम्मान ग्रहण करने के लिए कोटा राउंड टेबल-281 के चेयरमैन सिद्धार्थ पोद्दार, मुदित गोयल तथा एरिया चेयरमैन धर्मवीर पंड्या समारोह में उपस्थित रहे। शिक्षा के क्षेत्र में संस्था द्वारा किए गए कार्यों को देखते हुए उन्हें राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया।

कोटा राउंड टेबल-281 को यह सम्मान विभिन्न सरकारी विद्यालयों में आठ कक्षाओं के निर्माण के लिए प्रदान किया गया। इन कक्षाओं के निर्माण पर लगभग 45 लाख रुपये व्यय किए गए, जिससे सैकड़ों विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

कोटा राउंड टेबल-281 के चेयरमैन सिद्धार्थ पोद्दार ने कहा कि संस्था का उद्देश्य सरकारी विद्यालयों में आधारभूत शैक्षणिक सुविधाओं का विकास करना है, ताकि प्रत्येक विद्यार्थी को बेहतर वातावरण में शिक्षा प्राप्त हो सके।

जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित इस राज्य स्तरीय समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने वाले राज्यभर के 276 से अधिक भामाशाह, प्रेरक एवं प्रवासी भारतीय (एनआरआई) दानदाताओं को भी सम्मानित किया गया। शिक्षा के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ बनाने की दिशा में किए गए ऐसे प्रयासों को राज्य स्तर पर मिली यह मान्यता महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story