शिक्षक दिवस पर रोटरी क्लब पद्मिनी का सम्मान समारोह, 3 संस्थानों के 78 शिक्षक सम्मानित
कोटा में शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर रोटरी क्लब पद्मिनी ने तीन शिक्षण संस्थानों के 78 शिक्षकों को सम्मानित किया। एमडी मिशन कॉलेज, लॉरेंस एंड मेयो स्कूल और जेडीबी कॉलेज में विशेष समारोह आयोजित हुए।

तस्वीर में कोटा के एक शिक्षण संस्थान में शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर रोटरी क्लब द्वारा सम्मानित किए जाने के बाद गले में फूलों की माला पहने और हाथ में उपहार लिए खड़े शिक्षक नजर आ रहे हैं।
कोटा। शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर रोटरी क्लब पद्मिनी, कोटा की ओर से शिक्षकों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। क्लब की सदस्य पीयूषा न्याती के सहयोग से एमडी मिशन कॉलेज, लॉरेंस एंड मेयो स्कूल एवं जेडीबी कॉलेज में शिक्षकों को सम्मानित कर शिक्षा और समाज निर्माण में उनके योगदान को सराहा गया।
तीनों शिक्षण संस्थानों में आयोजित सम्मान समारोहों के दौरान एमडी मिशन कॉलेज के 26, लॉरेंस एंड मेयो स्कूल के 17 तथा जेडीबी कॉलेज के 35 शिक्षकों सहित कुल 78 शिक्षकों का सम्मान किया गया।
रोटरी क्लब पद्मिनी की अध्यक्ष दीप्ति राजावत ने बताया कि एमडी मिशन ग्रुप ऑफ कॉलेजे की निदेशक एवं शिक्षा विषय में पीएचडी रोटेरियन रश्मि दाधीच, ऑर्गेनिक केमिस्ट्री में पीएचडी रोटेरियन शशि अग्रवाल तथा लॉरेंस एंड मेयो स्कूल के निदेशक एवं सर्वोदय स्कूल्स के अध्यक्ष रोटेरियन प्रदीप अग्रवाल का भी सम्मान किया गया।
जेडीबी कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सीमा चौहान सहित वरिष्ठ संकाय सदस्य प्रेरणा शर्मा, राजेंद्र माहेश्वरी एवं सपना बटला की उपस्थिति रही। क्लब की ओर से रोटेरियन पीयूषा न्याती के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रमों में रोटेरियन सोनिया लखोटिया, प्रीति आनंद सहित क्लब के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
रोटरी क्लब पद्मिनी की अध्यक्ष रोटेरियन दीप्ति राजावत ने कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम का ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि विद्यार्थियों के सपनों को प्रेरणा, आत्मविश्वास और सही दिशा भी प्रदान करते हैं। शिक्षक समाज और राष्ट्र के भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने कहा कि शिक्षक दिवस शिक्षकों के अमूल्य योगदान के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। समारोहों के माध्यम से शिक्षकों के शिक्षा और समाज निर्माण में योगदान को सम्मान दिया गया।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
