कोटा में विश्व पोलियो दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब कोटा ने बच्चों को पोलियो से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से टीलेश्वर सर्किल पर पोलियो बूथ शिविर आयोजित किया। सुबह से शुरू हुए इस शिविर में कुल 296 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। शिविर में सात दिन की बच्ची से लेकर 15 दिन के नवजात शिशु तक को पोलियो की खुराक दी गई।

क्लब अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह खींची ने बताया कि भारत पोलियो मुक्त हो चुका है, लेकिन पोलियो के वैश्विक उन्मूलन के लक्ष्य को बनाए रखने के लिए बच्चों को समय-समय पर पोलियो की खुराक पिलाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए जनजागरूकता और नियमित टीकाकरण बेहद महत्वपूर्ण हैं।

क्लब सचिव मुकेश चौधरी ने बताया कि शिविर में क्लब के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने में सहयोग किया। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब पोलियो उन्मूलन और जनस्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

प्रवक्ता संजय गोयल ने बताया कि शिविर में पूर्व प्रांतपाल प्रद्युम्न कुमार पाटनी, पूर्व अध्यक्ष गोपाल सपरा, डॉ. विक्रांत माथुर, मुकेश व्यास, सदस्य रामावतार अग्रवाल, अंजली शर्मा, रेणु गौड़, वंदना कौल वर्मा, अनूप अमिता जैन भिंडिवाला, अमन जैन, शैलेन्द्र सिंह सोमवंशी, अनुराग उपाध्याय एवं देवेंद्र कुमार दक सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

चेयरमैन पोलियो इरेडिकेशन चंद्रकांत खंडेलवाल ने बताया कि क्लब के सभी सदस्यों ने कर्मठता के साथ शिविर में भाग लिया। उन्होंने आसपास से गुजर रहे राहगीरों के बच्चों को भी रोककर पोलियो की खुराक पिलाई, ताकि अधिक से अधिक बच्चों तक इस अभियान का लाभ पहुंच सके।

प्रोजेक्ट चेयरमैन किशोर सपरा ने बताया कि रोटरी क्लब कोटा का यह आयोजन बच्चों को पोलियो से सुरक्षित रखने और समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास रहा। विश्व पोलियो दिवस पर आयोजित इस शिविर के माध्यम से क्लब सदस्यों ने पोलियो उन्मूलन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story