कोटा। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए रोटरी क्लब पद्मिनी ने दादाबाड़ी स्थित गुरु गोविंद सिंह पार्क में 50 से अधिक औषधीय, छायादार एवं पर्यावरण हितैषी पौधों का पौधारोपण किया। इस दौरान क्लब सदस्यों ने पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया, ताकि लगाए गए पौधे भविष्य में विकसित होकर पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।

क्लब अध्यक्ष दीप्ति राजावत ने बताया कि पौधारोपण अभियान के तहत आंवला, अमलतास, शीशम, इमली, पीपल, नीम, बेलपत्र तथा अशोक सहित विभिन्न औषधीय एवं हरित प्रजातियों के पौधे लगाए गए। उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण को शुद्ध नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य की मजबूत नींव भी तैयार करते हैं।

पौधारोपण कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष दीप्ति राजावत, पूर्व अध्यक्ष मंजू यादव, सचिव डॉ. प्रीति, गुरप्रीत आनंद, शुभा गुप्ता, डॉ. रश्मि दाधीच, नीता मित्तल, मोनिका नुवाल, दीप्ति गुप्ता सहित क्लब की अन्य सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पौधारोपण किया। कार्यक्रम के दौरान सभी सदस्यों ने लगाए गए पौधों के संरक्षण और उनकी नियमित देखभाल का संकल्प भी दोहराया, ताकि यह अभियान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सार्थक परिणाम दे सके।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story