कोटा। रोटरी क्लब पद्मिनी की ओर से बालिका गृह एवं नारी निकेतन में बालिकाओं के लिए सेल्फ-ग्रूमिंग कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में बालिकाओं को व्यक्तिगत स्वच्छता, साज-सज्जा और सौंदर्य देखभाल के साथ ऐसे व्यावहारिक कौशल की जानकारी दी गई, जो भविष्य में रोजगार और स्वरोजगार से जुड़ने में मददगार हो सकते हैं।

रोटरी क्लब पद्मिनी की सचिव डा. प्रीति शर्मा ने बताया कि ब्यूटीशियन अर्चना शर्मा ने बालिकाओं को व्यक्तिगत स्वच्छता, त्वचा की देखभाल, हेयर केयर, मेकअप, हेयर स्टाइलिंग, हेयर कटिंग, मेहंदी और नेल केयर से संबंधित जानकारी दी। कार्यशाला के दौरान बालिकाओं को स्वयं की देखभाल से जुड़े विभिन्न पहलुओं के साथ इन कौशलों के व्यावहारिक उपयोग से भी परिचित कराया गया।

रोटरी क्लब पद्मिनी की सदस्य दीप्ति राजावत ने कहा कि बालिकाओं को शिक्षा के साथ ऐसे व्यावहारिक कौशल भी उपलब्ध कराए जाने चाहिए, जो उन्हें भविष्य में अपने पैरों पर खड़े होने में मदद करें। उन्होंने कहा कि ब्यूटीशियन प्रशिक्षण जैसे कौशल कम लागत में रोजगार और स्वरोजगार का अवसर उपलब्ध करा सकते हैं।

दीप्ति राजावत ने कहा कि कार्यशाला के माध्यम से बालिकाओं को स्वयं की देखभाल के साथ अपने हुनर को पहचानने और उसे रोजगार से जोड़ने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में रोटरी क्लब पद्मिनी की रंजना, दीप्ति राजावत एवं डॉ. प्रीति शर्मा मौजूद रहीं। कार्यशाला के जरिए बालिकाओं को सेल्फ-ग्रूमिंग के साथ व्यावहारिक कौशल और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के अवसर से जोड़ा गया।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story