शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में जुटे स्वच्छता कर्मियों के योगदान को सम्मान देने के लिए रोटरी क्लब पद्मिनी कोटा ने सेवा प्रकल्प आयोजित किया। श्रीनाथपुरम में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र में कार्यरत करीब 18 स्वच्छता कर्मियों का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। क्लब ने उन्हें खाद्य सामग्री भेंट करने के साथ उनके कार्य में सहयोग के लिए सफाई संबंधी आवश्यक सामग्री भी वितरित की।

कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता कर्मियों को मिठाई एवं कचौरी के खाद्य पैकेट दिए गए। इसके अलावा उनके कार्य में सहयोग के उद्देश्य से फिनाइल की 12 बोतलें और झाड़ू वितरित की गईं।

इस सेवा प्रकल्प की प्रायोजक रोटेरियन रेनू दीपचंदानी रहीं। प्रोजेक्ट डायरेक्टर की जिम्मेदारी रोटेरियन सरोज बंसल एवं रोटेरियन डॉ. प्रीति शर्मा ने निभाई। कार्यक्रम में अनिल न्याती, सोफिया स्कूल की सेवानिवृत्त शिक्षिका श्रीमती कविता जायसवाल, रोटेरियन मंजू यादव एवं प्रतिभा न्याती भी उपस्थित रहीं।

क्लब अध्यक्ष रोटेरियन दीप्ति राजावत ने कहा कि स्वच्छता कर्मी शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके अथक परिश्रम और योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त करना समाज का दायित्व है। क्लब की ओर से आयोजित यह प्रकल्प उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और सामाजिक सरोकारों को मजबूत करने की एक सार्थक पहल है।

वहीं, क्लब सचिव रोटेरियन डॉ. प्रीति शर्मा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस पहल के माध्यम से रोटरी क्लब पद्मिनी ने स्वच्छता कर्मियों के योगदान के प्रति सम्मान जताने के साथ उनके दैनिक कार्यों में सहयोग का संदेश दिया।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story