कोटा। व्यक्ति के नाम, मोबाइल नंबर और व्यवसाय से जुड़े अंक जीवन के विभिन्न पहलुओं को समझने में कितनी भूमिका निभा सकते हैं? वैदिक ज्योतिष, अंकशास्त्र और वास्तु के सिद्धांत किस तरह करियर, रिश्तों और महत्वपूर्ण निर्णयों को प्रभावित करने की संभावनाओं से जुड़े हैं? ऐसे ही जिज्ञासापूर्ण सवालों पर रोटरी क्लब पद्मिनी कोटा की ओर से आयोजित विशेष संगोष्ठी में विस्तार से चर्चा की गई।

क्लब सचिव डॉ. प्रीति शर्मा ने बताया कि टीलेश्वर महादेव के समीप पियूषा न्याती के निर्देशन में एक ज्वेलरी शोरूम पर 'ज्योतिष, अंकशास्त्र एवं वास्तु : विज्ञान और आध्यात्मिकता के बीच सेतु' विषय पर ज्ञानवर्धक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विशेषज्ञ ने ज्योतिष, अंकशास्त्र और वास्तु के विभिन्न पहलुओं को सरल एवं व्यावहारिक तरीके से समझाया।

क्लब अध्यक्ष दीप्ति राजावत ने बताया कि कार्यक्रम की संपूर्ण रूपरेखा तैयार करने से लेकर व्यवस्थाओं तक प्रत्येक पहलू में प्रोजेक्ट डायरेक्टर पियूषा न्याती का विशेष सहयोग रहा। उनके प्रयासों से संगोष्ठी सुव्यवस्थित और आत्मीय वातावरण में संपन्न हुई।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आईआईटी बॉम्बे के स्नातक, एस्ट्रो-न्यूमरोलॉजिस्ट एवं वास्तु सलाहकार बैंकिम कृष्ण मालपानी ने अपने उद्यम 'डिविनिटी इन डिजिट्स' के माध्यम से वैदिक ज्योतिष, अंकशास्त्र एवं वास्तु शास्त्र के क्षेत्र में अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि अंकशास्त्र में व्यक्ति के नाम, मोबाइल नंबर और व्यवसाय के नाम में इस्तेमाल होने वाले अंकों का विशेष महत्व माना जाता है। इनके माध्यम से व्यक्ति के स्वभाव, संभावनाओं और जीवन के विभिन्न पहलुओं को समझने का प्रयास किया जाता है।

उन्होंने जन्मकुंडली विश्लेषण, करियर चयन, रिश्तों और जीवन के महत्वपूर्ण निर्णयों में वैदिक ज्योतिष की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। इसके साथ ही आवासीय, व्यावसायिक एवं औद्योगिक वास्तु से जुड़े महत्वपूर्ण सिद्धांतों और उनके व्यावहारिक अनुप्रयोगों की जानकारी दी। विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से उन्होंने समझाया कि वास्तु के अनुरूप स्थानों की व्यवस्था और आवश्यक सुधार किस प्रकार सकारात्मक एवं अनुकूल वातावरण तैयार करने में सहायक हो सकते हैं।

बैंकिम कृष्ण मालपानी की सहज, रोचक और संवादपरक प्रस्तुति ने जटिल विषयों को भी सरलता से समझने का अवसर दिया। संगोष्ठी के दौरान सदस्यों ने विभिन्न विषयों से जुड़े सवाल पूछे और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। यह आयोजन सदस्यों के लिए ज्ञानवर्धक रहने के साथ ही जीवन के अलग-अलग पहलुओं को नए दृष्टिकोण से समझने का अवसर बना।

कार्यक्रम के समापन पर सभी सदस्यों ने रोटेरियन पियूषा न्याती के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। क्लब अध्यक्ष रोटेरियन दीप्ति राजावत एवं सचिव रोटेरियन डॉ. प्रीति शर्मा ने भी पियूषा न्याती का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन सदस्यों को नए विषयों से परिचित कराने, ज्ञान का विस्तार करने और आपसी संबंधों को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story