कोटा राशन वितरण में कमी पर राखी गौतम ने सरकार को घेरा
कोटा के महावीर नगर और केशवपुरा में राशन न मिलने से उपभोक्ताओं की लंबी कतारें, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने अधिकारियों को दी आंदोलन की चेतावनी।

कोटा, 11 मार्च 2026। कोटा शहर में राशन की दुकानों पर महावीर नगर विस्तार, केशवपुरा एवं अन्य कई स्थानों पर उपभोक्ताओं की लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं। गरीब उपभोक्ताओं को राशन सामग्री समय पर न मिलकर उनको कई घंटों इंतजार के बाद वापस घर जाना पड़ रहा है। इस पर शहर कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष राखी गौतम ने महावीर नगर विस्तार योजना में राशन की दुकानों पर गरीब उपभोक्ताओं की लंबी कतार देख मौके पर पहुँचकर उनका हाल जाना।
राशन की दुकानों के सामने उपभोक्ताओं की लगी लंबी कतारें, नहीं मिल रहा समय पर राशन
मौके पर मालूम हुआ कि उपभोक्ताओं को कई महीनों से लंबी लाइनों में लगने के बाद वापस घर जाना पड़ रहा है लेकिन उनको राशन नहीं मिल रहा है। राखी गौतम ने मौके पर पहुँच कर अधिकारियों से बात की और उन्होंने मिलने वाली उपभोक्ताओं की खाद्य सामग्री संबंधित सामग्री शीघ्र उपलब्ध कराने की मांग की।
भाजपा सरकार के वादों और धरातल की हकीकत पर राखी गौतम के तीखे प्रहार
कांग्रेस अध्यक्ष राखी गौतम ने कहा कि "भाजपा सरकार यह वादा करती रहती है कि उपभोक्ताओं को मिलने वाली खाद्य सामग्री में कमी नहीं होने देंगे लेकिन पूरे कोटा शहर में आम गरीबजन को राशन नहीं मिल रहा है, घण्टों लाइनों में लगने के बाद उनको बिना सामग्री के वापस जाना पड़ रहा है।" उन्होंने कहा कि "सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है और उनकी झूठ बोलने की पोल जनता के सामने खुल चुकी है।"
अधिकारियों को चेतावनी और आगामी विरोध प्रदर्शन की रणनीति
राखी गौतम ने कहा कि "अभी तो हमने खाद्य सामग्री शीघ्र मिलने की अधिकारियों से बात की है, अगर समय पर खाद्य सामग्री उपभोक्ताओं को नहीं मिली तो अधिकारियों का कांग्रेस जन घेराव कर विरोध प्रदर्शन करेंगे।" उक्त जानकारी महासचिव डॉ विजय सोनी ने दी है।
सादर प्रकाशनार्थ।
भवदीय,
संपादक महोदय,
डॉ विजय सोनी, महासचिव कांग्रेस कोटा।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
