कोटा में एएसआई भारत मीणा के खिलाफ पुजारी संघ और ब्राह्मण परिषद की शिकायत, तीन दिन में जांच के आदेश
कोटा के थाना रानपुर में तैनात एएसआई भारत मीणा पर जातिवाद के आधार पर व्यवहार और फरियादी को थाने में बंद करने के आरोप लगे हैं। पुजारी संघ एवं ब्राह्मण कल्याण परिषद की शिकायत पर एसपी तेजस्विनी गौतम ने तीन दिन में जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।

पुजारी संघ और ब्राह्मण कल्याण परिषद के सदस्य कोटा में ज्ञापन सौंपने के दौरान एक साथ खड़े हैं।
कोटा में थाना रानपुर में कार्यरत एएसआई भारत मीणा के खिलाफ पुजारी संघ एवं ब्राह्मण कल्याण परिषद ने मोर्चा खोलते हुए पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम को शिकायत पत्र सौंपा है। संगठनों ने एएसआई पर जातिवाद के आधार पर व्यवहार करने और फरियादी को ही थाने में बंद करने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच तथा सख्त विभागीय कार्रवाई की मांग की है।
ब्राह्मण कल्याण परिषद के संयोजक अनिल तिवारी ने बताया कि एएसआई भारत मीणा पर कानून के अनुरूप कार्रवाई करने के बजाय जातिवाद के आधार पर व्यवहार करने के आरोप हैं। आरोप है कि संबंधित मामले में फरियादी को ही थाने में बंद कर दिया गया। उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर पिछले छह माह से लगातार थाना रानपुर और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायतें दी जा रही हैं, लेकिन दूसरे पक्ष के प्रभाव के चलते निष्पक्ष जांच नहीं होने का आरोप लगाया जा रहा है।
अनिल तिवारी के अनुसार, पीड़ित पुजारी को ही धमकाया जा रहा है और अन्य धाराओं में फंसाए जाने की आशंका भी जताई गई है। इस स्थिति को देखते हुए पुजारी संघ एवं ब्राह्मण कल्याण परिषद के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच किसी अन्य थाने से करवाने और एएसआई भारत मीणा के खिलाफ उचित विभागीय कार्रवाई करने की मांग की।
शिकायत पर कोटा पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच की जिम्मेदारी सीओ तृतीय रुद्राक्ष शर्मा को सौंप दी। उन्होंने तीन दिन में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। एसपी ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन देते हुए स्पष्ट किया कि किसी भी थाने में फरियादी के साथ इस प्रकार का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
शिकायत सौंपने के दौरान संभागीय अध्यक्ष महेंद्र शर्मा, अनिल शर्मा, जिला अध्यक्ष गिरधर दाधीच, तहसील अध्यक्ष राजेश बैरागी, खंड संयोजक प्रीतम और हिंदू शिवसेना स्टेशन मंडल अध्यक्ष सुमेर सिंह मौजूद रहे।
इसके अलावा राजेश शर्मा, विनोद शर्मा, धीरज शर्मा, भोजराज शर्मा, रामदेव, रोहित, यतिन नारंग, नितेश, राजकुमार, सोनू, सत्यनारायण दाधीच, अंता मंडल अध्यक्ष विष्णु गौतम, दीपेंद्र शर्मा, मनोज शर्मा, सत्यनारायण दादीच, दीपक शर्मा, हरिओम शर्मा, विरु शर्मा, नवीन शर्मा, राहुल शर्मा, अनसुल शर्मा, भरत शर्मा, विशाल शर्मा, दयाराम शर्मा, आनंद शर्मा, रघुवीर, हेमंत शर्मा, पवन शर्मा, हेमराज योगी, मुकेश शर्मा, रघुवीर शर्मा और भूपेंद्र शर्मा सहित अनेक समाजबंधु उपस्थित रहे।
अब मामले की जांच सीओ तृतीय रुद्राक्ष शर्मा करेंगे और तीन दिन में रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को सौंपेंगे। जांच के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई तय होगी।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
