कोटा, 13 मार्च। झालावाड़ रोड स्थित अग्रवाल सेवा सदन में रविवार से भव्य संगीतमय श्री राम कथा का शुभारंभ होगा। अयोध्या धाम से पधारे श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर डॉ. गणेश दास जी महाराज अपने श्रीमुख से भक्तों को नौ दिनों तक राम कथा का रसपान कराएंगे।

भव्य कलश यात्रा और शोभायात्रा का आयोजन

कथा के प्रथम दिन रविवार को प्रातः 11 बजे एक विशाल एवं भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा चमत्कारी हनुमान मंदिर, विज्ञान नगर से दोपहर में रवाना होगी। जो गाजे-बाजे और डीजे की मधुर धुनों के साथ अग्रवाल सेवा सदन पहुँचेगी। इस शोभायात्रा में 500 महिलाएँ पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर मंगल कलश धारण कर चलेंगी।

दिव्य प्रसंग और सजीव झांकियों के दर्शन

इस दौरान प्रभु श्री राम के दिव्य चरित्र का वर्णन मधुर भजनों और संगीत के साथ किया जाएगा। कथा के दौरान प्रतिदिन प्रसंगानुसार प्रभु की मनमोहक सजीव झांकियों के दर्शन होंगे। नवरात्रि स्थापना के पावन अवसर पर 19 मार्च को भव्य राम बारात निकाली जाएगी। जिसमें हाथी, घोड़े, बैंड-बाजे और सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।

कथा का समय एवं प्रसाद वितरण व्यवस्था

आयोजन समिति के संयोजक कैलाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि "राम कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा।" समस्त भक्तों के सहयोग से आयोजित इस कथा के विश्राम पर प्रतिदिन प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की गई है। समिति ने धर्मप्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में पधार कर धर्म लाभ उठाने की अपील की है।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story