कोटा। संगठन में शक्ति के संदेश को साकार करते हुए राजपूत समाज कोटा द्वारा कंसुआ स्थित एक मैरिज गार्डन में होली मिलन समारोह के साथ पेंशन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक सरोकार और सहयोग की भावना प्रमुख रूप से देखने को मिली।

समाज सेवा की अनूठी मिसाल और पेंशन वितरण

आयोजक रविन्द्र सिंह हाड़ा नरेश एवं विवेक सिंह सिसौदिया ने बताया कि समाज के सहयोग से 30 महिलाओं को प्रतिमाह ₹800 की पेंशन दी गई। तीन परिवारों की आर्थिक सहायता से शुरू हुआ यह अभियान आज 30 जरूरतमंद एवं विधवा महिलाओं तक पहुंच चुका है। अब तक संगठन द्वारा 24 सिलाई मशीनों का वितरण कर महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का प्रयास भी किया गया है। उन्होंने समाज के लोगों से अपील की कि वे जन्मदिन व वैवाहिक वर्षगांठ जैसे अवसरों पर जरूरतमंद परिवारों को सिलाई मशीन भेंट कर सहयोग करें। मार्च 2026 की पांचवीं पेंशन किस्त के रूप में 30 महिलाओं को राशि प्रदान की गई। वहीं राजभंवर ट्रस्ट द्वारा सभी लाभार्थियों को राशन किट भी वितरित किए गए।

मातृशक्ति को संबल और अतिथियों के विचार

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता लोकेंद्र सिंह राजावत ने कहा कि "यह पहल मातृशक्ति को संबल देने का प्रयास है, जिससे उन्हें यह भरोसा मिले कि समाज उनके साथ खड़ा है।" अजीत सिंह माथनी ने कार्यक्रम को प्रेरणादायी बताते हुए इसकी सराहना की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एसीबी) कोटा गोपाल सिंह कानावत ने युवाओं को अधिकाधिक सरकारी सेवाओं में जाने के लिए प्रेरित करने पर बल दिया। शिक्षाविद महेंद्र सिंह चौहान ने शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता बताई, जबकि तरुणा सोलंकी ने हाड़ौती भाषा के संरक्षण पर जोर दिया।

कार्यक्रम में समाजबंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर रविन्द्र सिंह भकरावदा, विवेक सिंह क्यारदा कलां, विरेन्द्र सिंह पिथोरागढ़, राजेश सिंह परिहार, टीकम सिंह बालूपा, भवानी सिंह छपावदा, मुकेश सिंह मलारना, हरिओम भदोरिया, महावीर सिंह बैंगना, बुधराज सिंह लोढ़ागुढ़ा , हेमलता कोटड़ादीपसिंह, शंभू सिंह कानावत, गोपाल सिंह भदौरिया, महावीर सिंह शेखावत, अमित सिंह दिबियापुरा, अजमेरा सिंह, भंवर सिंह नाहरगढ़, प्रताप सिंह देंगनी, कमल सिंह कापरेन, दीपेंद्र सिंह धिरोली, रविराज सिंह चमलासा, नरेंद्र सिंह सेंगर, डॉ. बलवीर सिंह, भरत सिंह उनियारा, ब्रजराज सिंह पलायथा सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story