कोटा में 2 अगस्त को रेल कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए लगेगा मल्टीस्पेशलिटी मेगा मेडिकल कैंप
कोटा जंक्शन में 2 अगस्त को रेलवे कर्मचारियों, पेंशनर्स और आश्रितों के लिए मल्टीस्पेशलिटी मेगा मेडिकल कैंप लगेगा, जिसमें 10 सुपर स्पेशलिस्ट चिकित्सक सेवाएं देंगे।

कोटा जंक्शन स्थित कार्यालय के बोर्ड रूम में ऑल इंडिया रेलवे पेंशनर्स वेलफेयर फेडरेशन की कार्यकारिणी बैठक के दौरान उपस्थित पदाधिकारी और सदस्य।
ऑल इंडिया रेलवे पेंशनर्स वेलफेयर फेडरेशन (एआईआरपीडब्ल्यूएफ) की कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को प्रातः 10 बजे कोटा जंक्शन स्थित कार्यालय के बोर्ड रूम में आयोजित हुई। बैठक में फेडरेशन के अध्यक्ष जी पी सिंह ने 2 अगस्त, रविवार को आयोजित होने वाले मेगा मेडिकल कैंप की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की और आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
सचिव डी के अरोड़ा तथा प्रेस सचिव राजेश गौतम ने बताया कि एआईआरपीडब्ल्यूएफ, इथोज हॉस्पिटल, मंडल रेल चिकित्सालय और डब्लूसीआरईयू के संयुक्त तत्वावधान में 2 अगस्त, रविवार को उमरावमल पुरोहित सभागार, कोटा जंक्शन में मेगा मल्टीस्पेशलिटी मेडिकल कैंप आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस कैंप में 10 सुपर स्पेशलिस्ट चिकित्सक अपनी सेवाएं और परामर्श देंगे। इनमें गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉक्टर संदीप गोयल, कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर ईश्वर चंद मालव, न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर आशीष पैमावत, यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर गजेंद्र नागर, स्पाइन एंड ऑर्थो विशेषज्ञ डॉक्टर गौरव मेहता, पल्मोनोलॉजिस्ट डॉक्टर बृजमोहन, फिजीशियन डॉक्टर मनीष मीणा, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मिली भारद्वाज, शिशु विशेषज्ञ डॉक्टर मेवाड़ा तथा चर्म रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विभोर गोयल शामिल रहेंगे।
कैंप के दौरान बीपी, डायबिटीज, ईसीजी, बीएमडी और स्पिरोमेट्री सहित विभिन्न विशेष जांचें भी की जाएंगी। सभी कार्यरत रेलवे कर्मचारी, सेवानिवृत्त रेलवे पेंशनर्स तथा उनके आश्रित इस कैंप का लाभ उठा सकेंगे। आयोजकों के अनुसार एक ही स्थान पर विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह और आवश्यक जांचों की सुविधा उपलब्ध होने से यह प्रतिभागियों के लिए विशेष अवसर होगा।
एआईआरएफ कार्यकारिणी सदस्य इरशाद खान ने कैंप की व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए कार्यकारिणी की पिछली बैठक में प्रस्तावित इस कैंप के आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी स्तरों पर तैयारियां की जा रही हैं।
कैंप के व्यापक प्रचार-प्रसार तथा मरीजों के पंजीकरण को अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए सदस्यों की अलग-अलग समितियों का गठन किया गया है। कार्यकारिणी सदस्यों आर पी मौर्य, जी पी मंगल, जे के पाथरे, दिनेश पाठक, डी एन शर्मा, एम एस बग्गा, आर एस बख्शी, पूनम रत्नानी, फिलिस रॉबर्ट, इवेंजिलिना, प्रवीण चतुर्वेदी, हरीश खांडेकर, पी के भटिया, आर एन सिंह, सीताराम तथा राजेश गौतम सहित अन्य सदस्यों ने मेगा कैंप को सफल बनाने के लिए अपने बहुमूल्य सुझाव दिए। बैठक का संचालन सचिव डी के अरोड़ा ने किया, जबकि अंत में अध्यक्ष जी पी सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। यह मेगा मेडिकल कैंप रेलवे कर्मचारियों, सेवानिवृत्त पेंशनर्स और उनके आश्रितों को एक ही स्थान पर विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक स्वास्थ्य जांचों की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल होगा।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
