कोटा में ऑल इंडिया रेलवे पेंशनर्स वेलफेयर फेडरेशन (एआईआरपीडब्ल्यूएफ) के तत्वावधान में मंगलवार, 14 जुलाई को प्रातः 10 बजे संजय नगर मुक्ति धाम, कोटा जंक्शन स्टेशन क्षेत्र में वृक्षारोपण किया गया। फेडरेशन ने राजस्थान सरकार के हरित राजस्थान अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

एआईआरपीडब्ल्यूएफ के सचिव डी.के. अरोड़ा ने बताया कि फेडरेशन ने इस मुक्ति धाम क्षेत्र को पहले से ही सघन वृक्षारोपण के लिए गोद लिया हुआ है और हरित राजस्थान अभियान में अपना योगदान देने के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने बताया कि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भी फेडरेशन द्वारा यहां सघन वृक्षारोपण किया गया था तथा मंगलवार को उन सभी पौधों की देखभाल भी की गई।

फेडरेशन के अध्यक्ष जी.पी. सिंह ने इस अवसर पर सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि एआईआरपीडब्ल्यूएफ इन पौधों के पूर्ण विकसित होने तक उनकी देखभाल करने के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने कहा कि फेडरेशन पर्यावरण संरक्षण से जुड़े सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी अभियानों के अंतर्गत नियमित रूप से पौधारोपण का कार्य करता रहा है।

सचिव डी.के. अरोड़ा ने बताया कि वृक्षारोपण के साथ-साथ फेडरेशन के सदस्यों ने गोशाला में गायों को चारा खिलाया, पक्षियों को दाना डाला तथा संजय नगर मुक्ति धाम परिसर में साफ-सफाई भी की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े ऐसे अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

कार्यक्रम में कार्यकारिणी सदस्य एम.एस. बग्गा, जय कुमार पाथरे, हरीश खांडेकर, अजय कपूर और मोहन सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। इस संबंध में जानकारी फेडरेशन के प्रेस सचिव राजेश गौतम ने दी। पर्यावरण संरक्षण, वृक्षों की देखभाल और सामाजिक दायित्वों से जुड़े इस अभियान के माध्यम से फेडरेशन ने हरित राजस्थान अभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story