प्रेरणा क्रिएटिव क्लब ने कोटा ब्लड बैंक में लगाया विशाल रक्तदान शिविर, 59 यूनिट रक्त एकत्र
कोटा ब्लड बैंक में प्रेरणा क्रिएटिव क्लब की महिलाओं ने रक्तदान शिविर आयोजित कर थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए 59 यूनिट रक्त जुटाया।

कोटा के ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर के दौरान रक्तदान करतीं प्रेरणा क्रिएटिव क्लब की सदस्य।
प्रेरणा क्रिएटिव क्लब की महिलाओं द्वारा कोटा ब्लड बैंक में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए 59 यूनिट ब्लड एकत्र किया गया। महिलाओं द्वारा संचालित यह समाज सेवा का अग्रणी समूह पिछले 12 वर्षों से निरंतर रक्तदान शिविर आयोजित कर जरूरतमंदों की मदद कर रहा है।
क्लब की निदेशिका श्रुति जौहरी ने बताया कि महिलाओं द्वारा संचालित यह एकमात्र ऐसा समाज सेवा समूह है, जो प्रतिवर्ष कम से कम दो बार रक्तदान शिविर लगाता है। इन शिविरों में समूह की महिला सदस्यों के प्रयासों से ही रक्तदान संभव हो पाता है।
क्लब की सचिव शालिनी जालान ने बताया कि प्रेरणा क्रिएटिव क्लब की ओर से विगत 12 वर्षों से लगातार इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस बार शिविर संयोजिका श्रीमती रेखा शर्मा एवं पारुल सक्सेना के अथक प्रयासों से थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए 59 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।
क्लब की कोषाध्यक्ष लता दवे ने कहा कि समाज में रक्तदान को लेकर अभी भी कई भ्रांतियां व्याप्त हैं, जिनका निराकरण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
शिविर की विशेष बात यह रही कि क्लब की सदस्य पारुल सक्सेना, प्रीति जैन आदि ने स्वयं आगे आकर रक्तदान किया। शिविर की सफलता में मैना शर्मा, श्रुति मालवीय, लता दवे, मोनिका लालवानी, सोनम, मधु पारेता, नेहा मित्तल, प्रिशा शर्मा और प्रीति की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
उल्लेखनीय है कि प्रेरणा क्रिएटिव क्लब महिलाओं का एक स्वयंभू समूह है, जो समय-समय पर सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों में अग्रणी योगदान देता रहता है। रक्तदान शिविर के माध्यम से क्लब ने थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए सहयोग का महत्वपूर्ण प्रयास किया।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
