कोटा। कोटा जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय सीनियर टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता कोटा प्रीमियर लीग (केपीएल) 2026 के चैथे दिन रोमांचक मुकाबलों में जीआर जयपुर तथा वीटीसीए नागपुर ने जीत दर्ज की। कोटा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष एवं प्रतियोगिता के आयोजन प्रभारी मनोज कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता के चैथे दिन पहला मुकाबला वीटीसीए नागपुर बनाम सोलफिल क्रिकेट एकेडमी के मध्य खेला गया।

नागपुर की बल्लेबाजी और अध्ययन डागा का ऑलराउंड प्रदर्शन

मैच में सौलफील क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर वीटीसीए नागपुर को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। नागपुर टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहला विकेट जल्दी ही खो दिया लेकिन दूसरे विकेट के लिए अध्ययन डागा और रोहित के बीच 101 रन की साझेदारी हुई। वीटीसीए टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए। टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए अध्ययन डागा ने 26 गेंद पर पांच चैकों और पांच गगनचुंबी छक्कों की सहायता से 60 रन, रोहित ने 38 गेंद पर 59 रन तथा फेज शेख ने 35 गेंद पर नाबाद 54 रन की अर्धशतकीय पारियां खेली। सौलफील टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए विनय चैधरी तथा मितेश जांगिड़ ने दो-दो विकेट एवं उत्तम डागा और कुतुबुद्दीन ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

सौलफील की हार और वीटीसीए नागपुर की 39 रन से जीत

201 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सौलफील टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए तथा पूरी टीम 161 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए भवानी सुथार ने 29 रन, विनय चैधरी ने 26 रन तथा कमलेश चैधरी ने 23 रन बनाए। वीटीसीए नागपुर टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए असित सिंह ने तीन विकेट, दीपेश और अगम सिंह ने दो-दो विकेट तथा अध्ययन डागा एवं सत्यम भोयर ने एक-एक विकेट लिया। वीटीसीए नागपुर टीम ने यह मुकाबला 39 रन से जीत लिया तथा इस मैच में अध्ययन डागा को प्लेयर ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया।

प्रखर शर्मा का पंजा और जीआर जयपुर की रोमांचक जीत

दिन के दूसरे मैच में इनविक्सो इंडियंस टीम का सामना जीआर जयपुर से हुआ। इस मैच में इनविक्सो टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 127 रन बनाए जिसमें अनुज प्रेम राजपूत ने 34 रन तथा हरीश भड़ाना ने 29 रनों का योगदान किया। जीआर टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए प्रखर शर्मा ने 3.4 ओवर में मात्र 15 रन देकर प्रतियोगिता का पहला पांच विकेट हॉल अपने नाम किया तथा रोहित खींचड़ ने तीन विकेट और आशीष चोपड़ा और हिमांशु सिंह राणा ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीआर जयपुर टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए लेकिन कप्तान राहुल चैधरी की 55 रन की अर्धशतकीय पारी और रोहित खींचड़ की 28 रन की पारी की सहायता से तीन गेंद शेष रहते सात विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाकर यह मुकाबला तीन विकेट से जीत लिया। इनविक्सो टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए हरीश भड़ाना ने दो विकेट तथा पुनीत, सुमित भाटी, हिमांशु और अनुज प्रेम राजपूत ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। इस मुकाबले में जीआर टीम के रोहित खींचड़ प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति और दर्शक को मिला नकद इनाम

प्रतियोगिता के चैथे दिन खेले गए मैचों के दौरान मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी पूर्व जिला अध्यक्ष हेमंत विजयवर्गीय, नगर पालिका कैथून के पूर्व अध्यक्ष अल्कू नंदवाना, भारतीय जनता पार्टी पूर्व जिला अध्यक्ष रामबाबू सोनी, प्रसिद्ध राजस्थानी कवि जगन्नाथ गोचर सहित जिला क्रिकेट संघ के सचिव सत्यप्रकाश शर्मा, कोषाध्यक्ष सुरेश आनंद नीटू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिव्यप्रताप सिंह हाड़ा, उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार जैन, शैलेंद्र ऋषि, जितेंद्र चैधरी, संयुक्त सचिव अजय नंदवाना, अशोक कुमार मीणा तथा कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र सिंह सिसोदिया, इंद्रमल जैन, अशोक कुमार यादव, संजय कुमार निझावन, जय हरसिद्धि दिवाकर, रितेश चित्तौड़ा, धर्मेंद्र सिंह हाडा एवं हरिकांत लवानिया सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। मैच के दौरान खिलाड़ी द्वारा छक्का लगाने पर दर्षक अनीस द्वारा कैच पकड़ने पर आयोजकों द्वारा नकद 1100 रूपये का पुरस्कार प्रदान किया गया।

फाइनल में पहुंचेगी बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी

मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि "प्रतियोगिता के फाइनल मैच में रविवार 1 मार्च को कोटा वासियों तथा देशभर से आए हुए क्रिकेट खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए बॉलीवुड जगत की सुप्रसिद्ध अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कोटा में पधारकर प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले की शोभा बढ़ाएंगी।" प्रतियोगिता के पांचवे दिन पहले मुकाबले में राजस्थान यूनाइटेड बनाम बाउण्ड्री ब्रकर्स अजमेर एवं दूसरे मुकाबले में डब्ल्यूसीआर जबलपुर बनाम कोटा डीसीए के मध्य मैच खेला जाएगा।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story