दिनांक: 24 फरवरी 2026 स्थान: कोटा


प्रतियोगिता का परिचय

कोटा जिला क्रिकेट संघ द्वारा कोटा में राष्ट्रीय स्तरीय सीनियर टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता कोटा प्रीमियर लीग (केपीएल) 2026 का आयोजन किया जा रहा है। कोटा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष एवं प्रतियोगिता के आयोजन प्रभारी मनोज कुमार शर्मा ने यह जानकारी दी।


पहला मुकाबला: जीआर क्रिकेट एकेडमी बनाम सौलफील क्रिकेट एकेडमी

प्रतियोगिता के तीसरे दिन पहले मुकाबले में सौलफील क्रिकेट एकेडमी का सामना जीआर क्रिकेट एकेडमी से हुआ।

  • टॉस: जीआर अकैडमी ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया।
  • सौलफील बल्लेबाजी: टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 83 रन बनाए।
    • स्वप्निल चौधरी: 23 रन
    • भवानी सुथार: 12 रन
    • मितेश जांगिड़: 11 रन
  • जीआर गेंदबाजी: हिमांशु सिंह राणा ने चार ओवर में 26 रन देकर चार विकेट लिए। आशीष चोपड़ा ने दो विकेट एवं प्रखर शर्मा, हेमंत स्वामी, राहुल चौधरी और योगेंद्र काकोड़िया ने एक-एक विकेट लिया।
  • लक्ष्य का पीछा: जीआर अकैडमी ने तीन विकेट पर 85 रन बनाकर आसानी से 7 विकेट से मैच जीत लिया।
    • प्रिंस जाखड़: नाबाद 44 रन
    • विजय सिंह मीणा: 16 रन
  • सौलफील गेंदबाजी: दिनेश भट्ट और मितेश जांगिड़ ने एक-एक विकेट लिया।

"इस मैच में शानदार गेंदबाजी करने वाले हिमांशु सिंह राणा को प्लेयर ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया।"


दूसरा मुकाबला: इनविक्सो इंडियंस बनाम वीटीसीए नागपुर

तीसरे दिन के दूसरे मैच में इनविक्सो इंडियंस का सामना वीटीसीए नागपुर से हुआ।

  • टॉस: वीटीसीए नागपुर टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।
  • इनविक्सो बल्लेबाजी: टीम ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 198 रनों का बड़ा स्कोर बनाया।
    • राहुल खंडेलवाल (विकेटकीपर): 40 गेंद पर 80 रन (6 चौके, 7 छक्के)
    • अनुज प्रेम राजपूत: 19 गेंद पर 44 रन (2 चौके, 4 छक्के)
    • तुषार यादव: 30 रन
  • वीटीसीए गेंदबाजी: दीपेश ने दो विकेट, संदेश और असित सिंह ने एक-एक विकेट लिया।
  • लक्ष्य का पीछा: वीटीसीए नागपुर टीम के नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और पूरी टीम 146 रन पर ऑल आउट हो गई। इनविक्सो इंडियंस ने यह मुकाबला 55 रनों से जीत लिया।
  • वीटीसीए बल्लेबाजी: विशेष ने 38 रन, आदित्य आहूजा ने 30 रन तथा रोहित ने 27 रन बनाए।
  • इनविक्सो गेंदबाजी: पुनीत ने तीन विकेट, सुमित भाटी ने दो विकेट तथा हिमांशु, हरीश भड़ाना और समी उल हक ने एक-एक विकेट लिया।

"इस मैच में शानदार बल्लेबाजी करने वाले राहुल खंडेलवाल को प्लेयर ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया।"


उपस्थित गणमान्य अतिथि

मनोज शर्मा ने बताया कि मुकाबले के दौरान निम्नलिखित व्यक्ति मौजूद रहे:

  • भारतीय जनता पार्टी कोटा देहात जिलाध्यक्ष प्रेम गोचर
  • कोटा बूंदी डेयरी संघ के अध्यक्ष चैन सिंह राठौड़
  • वरिष्ठ भाजपा नेता पंकज मेहता, मुकेश व्यास, नीरज गुप्ता
  • जिला क्रिकेट संघ सचिव सत्यप्रकाश शर्मा, कोषाध्यक्ष सुरेश आनंद नीटू
  • उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार जैन, शैलेंद्र ऋषि, जितेंद्र चौधरी
  • संयुक्त सचिव अजय नंदवाना, अशोक कुमार मीणा
  • कार्यकारिणी सदस्य: महेंद्र सिंह सिसोदिया, इंद्रमल जैन, अशोक कुमार यादव, संजय कुमार निझावन, जय हरसिद्धि दिवाकर, रितेश चित्तौड़ा, धर्मेंद्र सिंह हाडा एवं हरिकांत लवानिया

आगामी कार्यक्रम और दर्शकों के लिए आकर्षण

मनोज शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के चौथे दिन पहले मुकाबले में सोलफील क्रिकेट अकेडमी बनाम वीटीसीए नागपुर एवं दूसरे मुकाबले में जीआर जयपुर बनाम इनविक्सो इंडियंस के मध्य मैच खेला जाएगा।

"दर्शकों द्वारा कैच पकड़ने पर आयोजकों द्वारा नकद पुरस्कार दिया जा रहा है और दर्शकों द्वारा कैच पकड़ने पर नकद ईनाम की बौछार हो रही है।"

Next Story