उद्घाटन समारोह एवं गणमान्य अतिथि

प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में निम्नलिखित गणमान्य व्यक्ति तथा दर्शक मौजूद रहे:

  • ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर
  • राजस्थान कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजीव दत्ता
  • जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मनोज शर्मा
  • भाजपा कोटा शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष नगर निगम कोटा दक्षिण विवेक राजवंशी
  • गुडविल कंस्ट्रक्शन के एमडी पंकज सेठी
  • भाजपा कोटा देहात जिला महामंत्री विशाल शर्मा
  • भाजपा नेता बद्री गोचर
  • जिला क्रिकेट संघ के सचिव सत्यप्रकाश शर्मा, कोषाध्यक्ष सुरेश आनंद नीटू, उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार जैन, शैलेंद्र ऋषि, जितेंद्र चौधरी
  • संयुक्त सचिव अजय नंदवाना, अशोक कुमार मीणा
  • कार्यकारिणी सदस्य: महेंद्र सिंह सिसोदिया, इंद्रमल जैन, अशोक कुमार यादव, संजय कुमार निझावन, जय हरसिद्धि दिवाकर, रितेश चित्तौड़ा, धर्मेंद्र सिंह हाडा एवं हरिकांत लवानिया

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला कोटा डीसीए बनाम बाउण्ड्री ब्रकर्स अजमेर के मध्य खेला गया।






ऊर्जा मंत्री एवं अतिथियों का संबोधन

मनोज शर्मा ने बताया कि उद्घाटन के अवसर पर संबोधित करते हुए ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा:

"कोटा को दुनिया शिक्षा की काशी के नाम से जानती है, लेकिन अब समय आ गया है कि हम इसे 'स्पोर्ट्स हब' के रूप में भी स्थापित करें। क्रिकेट हमारे देश की धड़कन है। कोटा प्रीमियर लीग जैसे आयोजन स्थानीय खिलाड़ियों के लिए 'लॉन्च पैड' का काम करते हैं, जो उन्हें आईपीएल और भारतीय टीम तक पहुँचाने का रास्ता दिखाते हैं।"

उन्होंने कहा कि कोटा की धरती पर हो रहे राष्ट्रीय स्तर की क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन से कोटा के खिलाड़ियों में नई ऊर्जा का संचार होगा एवं कोटा में खिलाड़ियों को अच्छे मुकाबले देखने का अवसर प्राप्त होगा तथा आने वाले समय में खेल सुविधाएं बेहतरीन करने पर जोर दिया।

राजस्थान कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजीव दत्ता ने कोटा जिला क्रिकेट संघ की समस्त कार्यकारिणी को इस आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए अपने संबोधन में अधिक से अधिक लोगों को खेल से जुड़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा:

"खेल के माध्यम से हमारे जीवन में अनुशासन और खेल भावना विकसित होती है।"

इस अवसर पर पधारे हुए अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ करवाया।


मैच का विवरण: कोटा डीसीए बनाम बाउंड्री ब्रेकर अजमेर

कोटा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष एवं प्रतियोगिता के आयोजन प्रभारी मनोज कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया:

  • टॉस और बल्लेबाजी: कोटा डीसीए के कप्तान दिव्यप्रताप सिंह हाड़ा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
  • कोटा का स्कोर: टीम ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 183 रनों का बड़ा स्कोर बनाया।
  • प्रमुख प्रदर्शन (कोटा): कप्तान दिव्यप्रताप सिंह हाड़ा ने 52 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। विकेटकीपर बल्लेबाज सचिन काकोड़िया ने 22 गेंद पर एक चौके और चार छक्कों की सहायता से शानदार 44 रन बनाएं तथा हिमांशु नेहरा ने 24 रन का योगदान किया।
  • गेंदबाजी (अजमेर): बाउंड्री ब्रेकर्स टीम की ओर से सचिन चौधरी और मीरान खान ने दो-दो विकेट लिए तथा रजत गुजराती और कप्तान आकिब खान ने एक-एक विकेट लिया।

अजमेर की पारी और मुकाबला परिणाम

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बाउंड्री ब्रेकर टीम ने अच्छी शुरुआत की लेकिन 41 रनों के कुल योग पर पहला विकेट गिरने के बाद टीम के नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे तथा पूरी टीम 18.4 ओवर में 109 रनों पर सिमट गई।

  • बल्लेबाजी (अजमेर): अजय राज सिंह ने 25 रन और मीरान खान ने 23 रन बनाए।
  • गेंदबाजी (कोटा): कप्तान दिव्यप्रताप सिंह हाड़ा, हिमांशु नेहरा और निक्की चौहान ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए।
  • परिणाम: कोटा डीसीए टीम ने यह मुकाबला 74 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया।
  • मैन ऑफ द मैच: शानदार प्रदर्शन करने वाले कोटा टीम के कप्तान दिव्यप्रताप सिंह हाडा को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

आयोजन की व्यवस्थाएं

अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि कोटा में राष्ट्रीय स्तर की टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन शानदार तरीके से किया जा रहा है जिसमें खिलाड़ियों को मैच खेलने का बेहतरीन वातावरण उपलब्ध करवाया जा रहा है एवं ऑनलाइन स्कोरिंग, लाइव प्रसारण सहित समस्त प्रकार की व्यवस्थाएं आयोजकों द्वारा की जा रही है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story