कोटा। फिजूलखर्ची पर रोक लगाने और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह को सम्मानजनक स्वरूप देने की पहल के तहत शहर की पूनम कॉलोनी में सर्वजातीय निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। समाजसेवी शरद चौधरी एवं अनिल शर्मा के तत्वावधान में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा की पूर्णाहुति के पावन अवसर पर यह विवाह सम्मेलन पूरे विधि-विधान और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद, समृद्ध और खुशहाल दांपत्य जीवन की मंगलकामना की। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि सामूहिक विवाह सम्मेलन वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता हैं। ऐसे आयोजनों से न केवल विवाह में होने वाली फिजूलखर्ची पर रोक लगती है, बल्कि समाज में आपसी भाईचारे और समरसता को भी मजबूती मिलती है।

छगन माहुर ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों की बेटियों का कन्यादान करना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। इस पुनीत पहल के लिए शरद चौधरी, अनिल शर्मा और पूरी आयोजन समिति साधुवाद की पात्र है। उन्होंने सभी नवदंपतियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सम्मेलन में नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थी की शुरुआत के लिए आवश्यक घरेलू सामग्री भी भेंट की गई। इसमें डबल बेड, कूलर, फ्रिज, गोदरेज की अलमारी, मिक्सर, गद्दे, तकिए, चादर, एलईडी टीवी, चार कुर्सियां और टेबल शामिल थीं।

समारोह में आयोजन समिति के प्रमुख सदस्य अनिल, तारा सिंह, जवाहर सिंह, अश्विनी, देवेंद्र त्रिपाठी, अजय त्रिवेदी, विशाल पाठक, राजकुमार, महेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह, द्वारका प्रसाद, राजेन्द्र कुमार और अनिल जैन सहित बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने नवविवाहित वर-वधुओं को शुभकामनाएं दीं और आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

श्रीमद्भागवत कथा की पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुए इस सर्वजातीय निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन ने जरूरतमंद परिवारों को सहयोग देने, विवाह समारोहों में अनावश्यक खर्च रोकने और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का संदेश दिया।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story