कोटा में विश्व पोलियो दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब पद्मिनी की ओर से बोरखेड़ा स्थित राजकीय चिकित्सा केंद्र में पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान के तहत 40 से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को पोलियो से सुरक्षित रखने और पोलियोमुक्त भारत के संकल्प को मजबूत करना रहा।

क्लब अध्यक्ष दीप्ति राजावत ने बताया कि यह कार्यक्रम रोटरी वर्ष 2026-27 की थीम ‘क्रिएट लास्टिंग इम्पैक्ट’ के तहत आयोजित किया गया। अभियान के दौरान अभिभावकों को बच्चों के लिए पोलियो की दो बूंद के महत्व के प्रति जागरूक किया गया, ताकि टीकाकरण के प्रति उनकी भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

क्लब सचिव डॉ. प्रीति शर्मा ने अभिभावकों से अपील की कि वे निर्धारित समय पर अपने बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य दिलाएं, जिससे कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे।

कार्यक्रम के समन्वय और संचालन में एएनएम सीमा मीणा, स्काउट कमिश्नर यज्ञ दत्त हाड़ा, बोरखेड़ा चिकित्सा केंद्र की एमओआईसी डॉ. ग़ज़ाला, पीएचएमएनएम वर्षा और क्लब सदस्य सोनिया लखोटिया का योगदान रहा। क्लब ने परियोजना के समन्वय के लिए यज्ञ दत्त हाड़ा और कार्यक्रम में उपस्थित रहकर सहयोग देने के लिए सदस्य सोनिया लखोटिया के प्रति आभार व्यक्त किया।

क्लब अध्यक्ष रोटेरियन दीप्ति राजावत और सचिव रोटेरियन डॉ. प्रीति शर्मा ने कहा कि बच्चों का स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने जोर दिया कि प्रत्येक बच्चे तक पोलियो की खुराक पहुंचाकर ही पोलियोमुक्त भारत के संकल्प को साकार किया जा सकता है।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story