कोटा, 10 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत स्वर्गीय विमला कपूर ग्रीन फाउंडेशन कोटा में निरंतर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य कर रहा है। इसी क्रम में शनिवार को शनि अमावस्या और पितृ अमावस्या के शुभ अवसर पर कर्णेश्वर वन स्मृति में पांच त्रिवेणी सहित 51 पौधे लगाए गए। इस अवसर पर महामंडलेश्वर डॉ. हेमा सरस्वती ने पितृ अमावस्या पर पीपल, बड़ और नीम की त्रिवेणी लगाने को सनातन धर्म में अत्यंत शुभ बताया।

पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान पीपल, नीम, बड़, मोरशरी, कदम, बेलपत्र, बादाम और आम के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम की शुरुआत पौधों की मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद उपस्थित अतिथियों ने पौधरोपण किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर डॉ. हेमा सरस्वती रहीं। इस अवसर पर उपमहापौर विवेक राजवंशी, पार्षद शोमा आहुलवालिया, कर्णेश्वर वन स्मृति के अध्यक्ष राजेंद्र गंभीर, जन सेवा समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी, पूर्व पार्षद योगेंद्र आहुलवालिया, राणा भैया, रघुवीर दाधीच, एच.एस. हाड़ा, दीपा कपूर, रघुवीर कपूर ‘शम्मी’, अल्का शर्मा, दीपा अरोरा, भूपेंद्र कपूर, मंगल कुमार, गोपी किशन, तन्मय यादव, अशोक गुप्ता सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत आयोजित इस पौधरोपण कार्यक्रम में धार्मिक मान्यताओं के अनुरूप त्रिवेणी लगाने के साथ विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए गए। स्वर्गीय विमला कपूर ग्रीन फाउंडेशन की ओर से जारी पौधरोपण अभियान के तहत यह आयोजन पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों की कड़ी रहा।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story