कोटा के डॉ. यशवंत राय चौरासिया को मुंबई में मिला क्लिनिकल एजुकेशन एक्सीलेंस अवॉर्ड
कोटा के वरिष्ठ फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. यशवंत राय चौरासिया को 18 वर्षों की सेवाओं के लिए मुंबई में क्लिनिकल एजुकेशन एक्सीलेंस अवॉर्ड मिला। जानिए इंटरनेशनल फिजियो क्रिएटर्स फेस्ट-2026 में सम्मानित होने की वजह और उनका चिकित्सकीय योगदान।

मुंबई में आयोजित इंटरनेशनल फिजियो क्रिएटर्स फेस्ट-2026 के दौरान तस्वीर में बाएं से दाएं उपस्थित विशेषज्ञ।
कोटा के वरिष्ठ फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. यशवंत राय चौरासिया को फिजियोथेरेपी एवं पुनर्वास चिकित्सा के क्षेत्र में 18 वर्षों के योगदान के लिए ‘क्लिनिकल एजुकेशन एक्सीलेंस अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान 25 अक्टूबर 2026 को मुंबई में आयोजित इंटरनेशनल फिजियो क्रिएटर्स फेस्ट-2026 में प्रदान किया गया।
यह सम्मान फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में उनके लंबे अनुभव, चिकित्सकीय योगदान और पुनर्वास सेवाओं के प्रति समर्पण के लिए दिया गया। डॉ. चौरासिया कोटा में राधा रमन ऑर्थो-न्यूरो फिजियोथेरेपी एंड रिहैबिलिटेशन हॉस्पिटल, बोरखेड़ा तथा मोशन फिजियोथेरेपी एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर, कुन्हाड़ी के माध्यम से मरीजों को उपचार और पुनर्वास सेवाएं दे रहे हैं।
उनका कार्यक्षेत्र ऑर्थोपेडिक एवं न्यूरो रिहैबिलिटेशन, स्पाइनल कॉर्ड इंजरी, स्ट्रोक तथा घुटना प्रत्यारोपण के बाद होने वाले पुनर्वास से जुड़ा है। वे मरीजों को शारीरिक क्षमता दोबारा विकसित करने, गतिशीलता में सुधार लाने और सामान्य जीवन की ओर लौटने में फिजियोथेरेपी की भूमिका के प्रति जागरूक करने के साथ उपचार सेवाएं भी प्रदान कर रहे हैं।
डॉ. चौरासिया की इस उपलब्धि कोटा के चिकित्सा एवं फिजियोथेरेपी क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है। राष्ट्रीय स्तर पर मिला यह सम्मान पुनर्वास चिकित्सा की बढ़ती भूमिका और इस क्षेत्र में विशेषज्ञ सेवाओं की पहचान को भी रेखांकित करता है।
सम्मान समारोह में डॉ. अली ईरानी, डॉ. सुदीप काले और डॉ. सर्वोत्तम चौहान सहित देशभर से आए फिजियोथेरेपी एवं चिकित्सा क्षेत्र के विशेषज्ञ उपस्थित रहे।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
