“योग ही जीवन है—योग से असाध्य रोग भी ठीक होते हैं” इस प्रेरणादायी संदेश के साथ आरएसी ग्राउंड में आयोजित तीन दिवसीय विशाल योग शिविर के दूसरे दिन भी हजारों योग साधकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रातः 5:30 बजे से 7:30 बजे तक चले इस सत्र में लगभग 1000 लोगों ने सामूहिक योग साधना कर स्वास्थ्य एवं सकारात्मक जीवनशैली का संदेश दिया।

शिविर में भारत स्वाभिमान ट्रस्ट हरिद्वार के केंद्रीय प्रभारी स्वामी परमार्थ देव ने रोगानुसार योगाभ्यास करवाते हुए विभिन्न रोगों में योग के महत्व और लाभों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से अनेक असाध्य रोगों पर नियंत्रण पाया जा सकता है तथा मनुष्य स्वस्थ, प्रसन्न एवं ऊर्जावान जीवन जी सकता है। स्वामी परमार्थ देव ने यह भी कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि संपूर्ण जीवन को संतुलित एवं खुशहाल बनाने की प्रक्रिया है। उनके अनुसार प्रातःकाल योग करने से पूरा दिन सकारात्मक ऊर्जा एवं उत्साह के साथ व्यतीत होता है।

इस अवसर पर भारत स्वाभिमान ट्रस्ट हरिद्वार के राज्य प्रभारी अरविन्द पाण्डेय, पतंजलि योग समिति के राज्य प्रभारी पवन कुमार तथा युवा भारत के राज्य प्रभारी संदीप कासनिया सहित कोटा शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। राजस्थान के विभिन्न जिलों से आए जिला प्रभारी, योग शिक्षक एवं कार्यकर्ताओं ने भी योग साधना में भाग लेकर कार्यक्रम को भव्य स्वरूप प्रदान किया।

शिविर में आरएसी के जवानों ने भी पूरे उत्साह के साथ योगाभ्यास किया और स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश दिया। आयोजन में उपस्थित सभी योग साधकों ने नियमित योग को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

शिविर की जानकारी देते हुए ईश्वरलाल सैनी ने बताया कि इस प्रकार के योग शिविर समाज में स्वास्थ्य, अनुशासन एवं सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण तैयार करते हैं। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में योग शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है तथा इसके माध्यम से स्वस्थ एवं संस्कारित समाज का निर्माण संभव है।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story