कोटा में भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मना, ओम बिरला रहे मुख्य अतिथि
अक्षय तृतीया पर आयोजित कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष और क्षेत्रीय विधायक ने भगवान परशुराम के आदर्शों पर प्रकाश डाला।

कोटा में आयोजित परशुराम जन्मोत्सव के दौरान जनसमूह को संबोधित करते लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, उनके साथ विधायक संदीप शर्मा और अन्य गणमान्य व्यक्ति।
कोटा। वैशाख शुक्ल तृतीया (अक्षय तृतीया) के पावन अवसर पर कोटा संभाग सहित पूरे क्षेत्र में भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम का प्राकट्य महोत्सव अगाध श्रद्धा और अभूतपूर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। प्रवक्ता रमेश चंद्र गौतम के अनुसार, इस मांगलिक अवसर पर समस्त ब्राह्मण समाज ने जहां घर-घर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की, वहीं सामूहिक आयोजनों ने महोत्सव की भव्यता में चार चांद लगा दिए। शोभायात्रा आयोजन समिति के संयोजक बाबा शैलेन्द्र भार्गव के नेतृत्व में प्रातः 8:30 बजे समाज के बंधु परशुराम वाटिका पहुंचे, जहां विद्वान पंडितों के सानिध्य में बाबा शैलेंद्र भार्गव एवं पंडित विवेक गौतम ने आराध्य देव की प्रतिमा का मंत्रोच्चार के बीच दुग्ध, जलाभिषेक व रुद्राभिषेक संपन्न किया। इसके पश्चात शंखों की गूंजती ध्वनि के बीच महाआरती की गई और उपस्थित जनसमूह को प्रसाद वितरित किया गया।
इस गरिमामयी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में महान क्रांतिकारी सेनानी चंद्रशेखर आजाद के पौत्र अमित आजाद ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। जनसमूह को संबोधित करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि भगवान परशुराम का जन्म सत्य, साहस और धर्म की स्थापना का प्रतीक है। जब पृथ्वी पर अन्यायी राजाओं का पाप सीमा लांघ गया था, तब उन्होंने शस्त्र उठाकर अधर्म का अंत किया। उनका संघर्ष किसी वर्ग विशेष के विरुद्ध नहीं, अपितु केवल अन्याय और अहंकार के उन्मूलन के लिए था। विधायक संदीप शर्मा ने जयंती की शुभकामनाएं देते हुए भगवान परशुराम को परम ज्ञानी ऋषि और शस्त्र-शास्त्र का समन्वय बताया। उन्होंने कहा कि शिवजी से अस्त्र प्राप्त करने वाले परशुराम जी विद्या, विवेक और साहस के चिरंजीवी प्रतीक व गुरु हैं।
महोत्सव के दौरान रामस्वरूप शर्मा, राजेंद्र गौतम, अनिल तिवारी, रविंद्र त्यागी, प्रदीप दाधीच, ईश्वर शर्मा, धर्मेंद्र दीक्षित, किशन पाठक, विशाल शर्मा, अरुण भार्गव, आकाश भार्गव, डॉ. मनोज शर्मा, लोकपाल जगदीश शर्मा, राजेंद्र शर्मा, दिनेश शर्मा, एस एन शर्मा, रघुवीर शर्मा, सुनीत शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, सुनील गौतम, डॉ. मनीष तिवारी, दिलीप औदिच्य, नहुष व्यास, राकेश शर्मा, बाल चंद फौजी, लहरी शंकर गौतम, एमएम शर्मा, गोपाल शर्मा, नरेश पालीवाल, नन्द किशोर शर्मा, नवीन शर्मा, ओम प्रकाश टंकारिया, अनिल शर्मा, भारत उपाध्याय, प्रदीप बोहरा, सीता राम शर्मा, देवेंद्र शर्मा, बसंत शर्मा, डॉ शीला तिवारी, वर्षा दीक्षित, शीला तिवारी, सिंपल शर्मा, सीता शर्मा, गीता शर्मा, प्रमोद शर्मा, सोनू गौतम, ललित शर्मा एवं नवल शर्मा सहित समाज के हजारों स्त्री-पुरुष उपस्थित रहे। इस आयोजन ने धर्मपरायणता और एकता का एक सशक्त संदेश प्रसारित किया।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
