कोटा में 22 नवंबर को सजेगा विराट अग्र महाकुंभ, 10 हजार लोग होंगे शामिल
22 नवंबर को कोटा के नयापुरा स्टेडियम में आयोजित होने वाले अन्नकूट महोत्सव में 10 हजार लोगों के जुटने की संभावना है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मुख्य अतिथि होंगे।

कोटा के अग्रवाल सेवा सदन में आयोजित बैठक के दौरान मंच पर बैठे समाज के पदाधिकारी।
कोटा। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन कोटा एवं समस्त अग्रवाल समाज की इकाइयों की ओर से 22 नवंबर को नयापुरा स्टेडियम में विराट अग्र महाकुंभ एवं अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में 10 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अग्रवाल सेवा सदन में जिला अध्यक्ष विजय गुप्ता एवं महामंत्री सत्यनारायण अग्रवाल की अध्यक्षता में संयुक्त बैठक आयोजित की गई, जिसमें कोटा की सभी अग्रवाल संस्थाओं ने मिलकर आयोजन की तैयारियों पर चर्चा की।
कार्यक्रम के मुख्य संयोजक नवल अग्रवाल एवं राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि आयोजन के लिए 25 समितियों का गठन किया गया है। इनमें भोजन समिति, मंच संचालन समिति और अतिथि सत्कार समिति सहित विभिन्न समितियां शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान भामाशाहों एवं कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया जाएगा।
बैठक के दौरान भोजन कूपन का विमोचन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नागरिक सहकारी बैंक के चेयरमैन राजेश बिरला, भाजपा कोटा के पूर्व महामंत्री जगदीश जिंदल, कोटा नगर निगम के पार्षद सुरेंद्र अग्रवाल, समाजसेवी नवल गर्ग, अग्रवाल सेवा उत्थान समिति के अध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल, मनोज जैन एवं राजेंद्र अग्रवाल मौजूद रहे।
महिला अध्यक्ष शालू अग्रवाल, महामंत्री पूनम जैन एवं ममता गोयल ने बताया कि अन्नकूट महोत्सव में भोजन व्यवस्था की जिम्मेदारी महिलाएं संभालेंगी। अतिथियों को अपने हाथों से भोजन परोसने के लिए 151 महिलाओं की टीम तैयार की गई है। सभी महिलाएं एक जैसी साड़ी पहनकर भोजन काउंटर पर उपस्थित रहेंगी।
विजय गुप्ता ने बताया कि अन्नकूट महोत्सव में मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला होंगे। विशेष अतिथि के रूप में कोटा नगर निगम महापौर अनुसुईया गोस्वामी, उपमहापौर विवेक राजवंशी एवं पार्षद सुरेंद्र अग्रवाल शामिल होंगे।
युवा अध्यक्ष अजय गोयल, महामंत्री धर्मेंद्र मित्तल एवं रितेश अग्रवाल ने बताया कि अन्नकूट महोत्सव में गिरिराजधरण की झांकी सजाई जाएगी। इसके साथ ही 56 छप्पन भोग की झांकी, महाआरती एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन के प्रमुख आकर्षण होंगे।
महामंत्री सत्यनारायण अग्रवाल ने बताया कि अग्रवाल समाज के सभी घरों तक भोजन कूपन पहुंचाए जा रहे हैं। इसके माध्यम से समाज के प्रत्येक सदस्य को आयोजन से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि महोत्सव को पारिवारिक माहौल में आयोजित किया जा सके।
बैठक में राष्ट्रीय मंत्री संतोष गुप्ता, प्रदेश मंत्री रुचि अग्रवाल, प्रदेश मंत्री महेश अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, अनिल अग्रवाल चूने वाला, नवीन मित्तल, अनिल छामुनिया, अनुज गोयल, महावीर प्रसाद जैन, राजेश गोयल, संजय अग्रवाल, उपेंद्र राय जैन, मुकेश जैन, मोहित अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, नवीन अग्रवाल एवं सुनीता मित्तल उपस्थित रहे।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
